फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC offers cheap South travel for pilgrims of North India

उत्तर भारत के तीर्थयात्रियों को सस्ते में दक्षिण दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

Mon, 14 Jan 2019 05:30 AM IST
Gaurav Pandey शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 14 Jan 2019 05:30 AM IST
सार

  • रामेश्वरम, क्न्याकुमारी, तिरुपति की यात्रा 945 रुपये प्रति दिन में
  • इस पैकेज में रेल यात्रा, घूमना, खाना-पीना और रहना भी शामिल
  • आगामी 18 जनवरी को जालंधर से शुरू होगी भारत दर्शन ट्रेन

विज्ञापन
IRCTC offers cheap South travel for pilgrims of North India
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर भारत के पर्यटकों के लिए सस्ते में दक्षिण भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा का अवसर आ गया है। सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन यात्रा सेवा के तहत 18 जनवरी, 2019 को जालंधर सिटी से एक विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है, जो 12 दिन में पर्यटकों को रामेश्वरम, तिरुवनंतपुरम, कन्याकुमारी और तिरुचरापल्ली से लेकर तिरुपति की यात्रा कराएगी। यात्रा के पूरे पैकेज के लिए 945 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 11,340 रुपये का शुल्क (मय जीएसटी) रखा गया है।

विज्ञापन


आईआरसीटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और अलवर, जयपुर तथा आसपास के इलाकों के धार्मिक पर्यटकों को ध्यान में रखकर एक भारत दर्शन रेलगाड़ी आगामी 18 जनवरी को जालंधर से रवाना होगी। इसमें लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रिवाड़ी, अलवर और जयपुर से भी तीर्थयात्री बैठ सकते हैं। यह गाड़ी रामेश्वरम का रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभम मंदिर और तिरुपति के बालाजी मंदिर केसाथ तिरुचरापल्ली केरंगनाथस्वामी मंदिर का भी दर्शन कराएगी। इसके अलावा रेनिगुंटा से पद्मावती मंदिर का भी दर्शन कराया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे होगा गाड़ी का सफर

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को सुबह ही यह गाड़ी जालंधर से रवाना हो जाएगी और ऊपर वर्णित स्टेशनों से गुजरते हुए चौथे दिन सुबह रामेश्वरम पहुंच जाएगी। वहां यात्रियों को रामनाथ स्वामी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा और वहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। अगले दिन गाड़ी मदुरै पहुंचेगी जहां मीनाक्षी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। शाम में गाड़ी तिरुवनंतपुरम केलिए निकलेगी। 

तिरुवनंतपुरम में कोवलम का समुद्र तट, पद्मनाभम मंदिर और संतगिरी आश्रम आदि का भ्रमण कराया जाएगा। शाम में गाड़ी कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएगी। छठे दिन रात में गाड़ी कन्याकुमारी पहुंच जाएगी। वहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। सातवें दिन तीर्थयात्रियों को कन्याकुमारी केसमुद्र तट का भ्रमण कराया जाएगा। फिर गाड़ी तिरूचरापल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। वहां रंगनाथस्वामी मंदिर का दर्शन करवाया जाएगा। 

रात में गाड़ी रेनिगुंटा के लिए चल पड़ेगी। 10वें दिन सुबह रेनिगुंटा से बस से तीर्थयात्री तिरुपति बाला जी के दर्शन को तिरुमाला पहाड़ी पर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद तीर्थयात्रियों को रेनिगुंटा लाया जाएगा, जहां से पद्मावती मंदिर केदर्शन को ले जाया जाएगा। वहां से गाड़ी वापसी यात्रा पर चल पड़ेगी।

पैकेज शुल्क में जीएसटी भी शामिल

अधिकारी के मुताबिक इस पैकेज में प्रतिदिन 945 रुपये के हिसाब से शुल्क तय किया गया है, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) भी शामिल है। इसी शुल्क में हर वक्त का खाना-पीना, चाय, रेलवे स्टेशन से आरामदायक बसों में भ्रमण, जरूरत पड़ने पर धर्मशाला या किसी डोरमेट्री में रात्रि विश्राम आदि भी शामिल है। आईआरसीटी की तरफ से चलाई गई इस विशेष ट्रेन में सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था है। 

इसमें जरूरत पड़ने पर यात्रियों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। भारत दर्शन सेवा केंद्र सरकार की योजना है ताकि सस्ते में लोग देश का भ्रमण कर सकें। जब यह योजना शुरू हुई थी, उस समय इसका दैनिक शुल्क 500 रुपये था। लेकिन कालांतर में महंगाई के असर और जीएसटी की वजह से अब इसका शुल्क 945 रुपये प्रतिदिन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed