आईआरसीटीसी: लो आ गया 'वर्क फ्रॉम होटल' पैकेज, केरल के होटल रूम से करो काम
कोरोना महामारी के दौरान घरों से काम कर उब गए लोगों के लिए आईआरसीटीसी अनूठा पैकेज लाई है। इसमें केरल की होटलों के रूम से काम करने की सुविधा दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते 'वर्क फ्रॉम होम' से उब चुके लोगों के लिए आईआरसीटीसी नया पैकेज लेकर आई है। इसमें केरल में 'वर्क फ्रॉम होटल' के प्रबंध किए गए हैं।
जो पेशेवरों को केरल में होटल के कमरों में ताजा और सुकूनदायक माहौल में काम करना चाहते हैं, वे इसे चुन सकते हैं। 'घर से काम' का यह अच्छा विकल्प हो सकता है, हालांकि इसकी कीमत चुकाना होगी।आईआरसीटीसी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यह पैकेज कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों को एक सुखदायक विकल्प देगा।
पांच रातों के लगेंगे 10,126 रुपये
इस पैकेज के तहत केरल के होटल रूम में पांच रातों के लिए प्रति व्यक्ति 10,126 रुपये से पैकेज शुरू होंगे। इस रूम में तीन लोग ठहरेंगे। तीनों को अलग-अलग शुल्क चुकाना होगा। पैकेज राशि में कीटाणुरहित कमरे, तीनों वक्त का भोजन, दो बार चाय / कॉफी, वाई-फाई, वाहन के लिए सुरक्षित पार्किंग स्थान और यात्रा बीमा शामिल हैं।
इन शहरों में चुन सकेंगे होटल रूम
केरल के मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, अलेप्पी, कोवलम, वायनाड और कोचीन की होटलों के रूम पेशेवर अपने 'वर्क फ्रॉम होटल' के लिए चुन सकते हैं। न्यूनतम पांच दिनों के लिए पैकेज लेना होगा। बाद में इसे बढ़ाया जा सकेगा।
केरल में 43,529 नए संक्रमित मिले, 95 मौतें
इस बीच तिरुवनंतपुरम से मिली रिपोर्ट के अनुसार केरल में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 43,529 नए मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,80,879 हो गए। राज्य में बुधवार को 95 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,053 हो गई। हालांकि 34,600 मरीज स्वस्थ भी हुए और इस तरह राज्य में अबतक 15,71,738 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,46,320 कोविड-19 जांच हुईं। एर्नाकुलम में सबसे अधिक 6,410 नए मरीज सामने आए, जबकि मलप्पुरम, कोझिकोड तथा तिरुवनंतपुरम में क्रमशः 5,388 , 4,418 एवं 4,284 और लोग संक्रमित हुए। बुधवार को सामने आए नए मरीजों में 145 स्वास्थ्यकर्मी भी हैं।