फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC fines Tejas Express food vendor Rs 1 lakh after fly found in meal

लापरवाही: रेल यात्री के खाने में मिली मक्खी, कैटरर पर एक लाख का जुर्माना; अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी का मामला

Wed, 24 Jun 2026 11:32 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 24 Jun 2026 11:32 PM IST
सार

IRCTC Fines Tejas Express Food Vendor: अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री के खाने में मक्खी मिलने पर आईआरसीटीसी ने कैटरिंग फर्म अराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
IRCTC fines Tejas Express food vendor Rs 1 lakh after fly found in meal
तेजस राजधानी एक्सप्रेस के वेज बिरयानी में मिली मक्खी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसे गए खाने में मक्खी मिलने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संबंधित कैटरिंग फर्म अराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोलकाता गोदाम हादसा: अब तक पांच की मौत, फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी; मालिक पर केस दर्ज, कुल तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत
घटना मंगलवार की है, जब ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने कॉम्बो लंच के तहत परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी होने की शिकायत की। यात्री ने भोजन की खराब गुणवत्ता पर भी आपत्ति जताई। शिकायत मिलते ही ट्रेन कैप्टन और ऑन-बोर्ड कैटरिंग मैनेजर ने तुरंत यात्री से संपर्क कर माफी मांगी और भोजन बदलने की पेशकश की, लेकिन यात्री ने इसे स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटरर पर एक लाख रुपये का जुर्माना, करार भी खत्म
आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि यह भोजन सूरत स्थित उनके लाइसेंसी बेस किचन से लिया गया था। हालांकि, 15 जून को वहां निरीक्षण हुआ था और 18 जून को गहरी सफाई भी की गई थी। आईआरसीटीसी ने फर्म को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य के लिए गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता और पैकेजिंग मानकों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय रेलवे नेटवर्क पर रोजाना औसतन 16 लाख भोजन परोसे जाते हैं और सेवाओं में सुधार के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- VB-G RAM G: 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी राम जी एक्ट, ग्रामीण विकास योजनाओं में तालमेल के लिए सरकार की तैयारी

पहले भी विवादों में आई थी रेलवे की खानपान
इससे पहले मई में भी रेलवे की खानपान सेवाएं विवादों में आई थीं। तब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोते हुए कैटरिंग कर्मचारी दिखाई दिए थे। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आईआरसीटीसी को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed