{"_id":"5b0c54784f1c1b956e8b51aa","slug":"irctc-changes-website-features-over-wait-listed-ticket-confirmation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटिंग टिकट पर करोड़ों यात्रियों की ये उलझन हुई खत्म, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वेटिंग टिकट पर करोड़ों यात्रियों की ये उलझन हुई खत्म, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार ट्रेन टिकट बुक करने पर आपको कन्फर्र्म टिकट मिले यह निश्चित नहीं है। इसी को देखते हुए रेलवे अब आपको बताएगा कि आपके वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने का कितना चांस है। यह सब आईआरसीटीसी वेबसाइट की नई पूर्वानुमान सेवा का कमाल है।
विज्ञापन
मध्यरात्रि से आईआरसीटीसी वेबसाइट में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें यात्री यह भी जान सकेंगे कि उनके वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने का कितना चांस है। इस नई तकनीक को केंद्रीय रेलवे सूचना प्रणाली (क्रिस) ने तैयार किया है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतीक्षा सूची भविष्यवाणी की सुविधा के अनुसार, कोई भी व्यक्ति वेटिंग लिस्ट या आरएसी टिकटों के कन्फर्म होने की भविष्यवाणी कर सकेगा।
विज्ञापन
दरअसल यह भविष्यवाणी बुकिंग ट्रेंड पर आधारित होगी।
अधिकारियों ने कहा कि इसका विचार सबसे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को आया। पिछले साल उन्होंने आईआरसीटीसी पर पूर्वानुमान सेवा को लागू करने के लिए एक साल की समय सीमा दी थी।