फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ips ravi sinha appoint new raw chief cabinet approved replace samant kumar goel

RAW: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा बने रॉ के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह

Mon, 19 Jun 2023 03:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 19 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिनका रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
ips ravi sinha appoint new raw chief cabinet approved replace samant kumar goel
रॉ के नए चीफ बने आईपीएस रवि सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को देश की खूफिया एजेंसी रॉ (Research & Analysis Wing) का नया चीफ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिनका रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल के लिए होगा। रवि सिन्हा फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर सेवा दे रहे हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने सिन्हा के नाम को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन

ips ravi sinha appoint new raw chief cabinet approved replace samant kumar goel
रॉ के नए चीफ बने रवि सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। रवि सिन्हा से पहले सामंत गोयल का बतौर रॉ चीफ कार्यकाल कई उपलब्धियों भरा रहा। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहते ही पाकिस्तान में बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया।    

रॉ के साथ काम करने का है लंबा अनुभव
देश की अंतरराष्ट्रीय मामलों की खूफिया एजेंसी रॉ से रवि सिन्हा का लंबे समय से जुड़ाव रहा है। रवि सिन्हा रॉ की ऑपरेशनल विंग के प्रमुख थे। सिन्हा को भारत के पड़ोसी देशों के मामले में विशेषज्ञ माना जाता है। वह जम्मू कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी तैनात रह चुके हैं। सिन्हा ने ऐसे समय रॉ चीफ का पद संभालेंगे, जब दुनिया के कई देशों में सिख कट्टरपंथ तेजी से उभर रहा है। ऐसे में सिन्हा के सामने इससे निपटने की चुनौती होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed