फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS officers SL Thaosen and Anish Dayal Singh appointed new chiefs of CRPF and ITBP respectively Govt order

Govt order: एसएल थाउसेन ने संभाला CRPF प्रमुख का पद, अनीश दयाल सिंह बने ITBP DG

Mon, 03 Oct 2022 09:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 03 Oct 2022 09:16 PM IST
सार

नियुक्ति का आदेश कार्मिक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) से मंजूरी के बाद जारी किया गया।

विज्ञापन
IPS officers SL Thaosen and Anish Dayal Singh appointed new chiefs of CRPF and ITBP respectively Govt order
SL Thaosen - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के नए महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने बल मुख्यालय में सिंह को प्रथागत बैटन सौंपा। मणिपुर कैडर (1988 बैच) के अधिकारी अनीश दयाल सिंह इससे पहले खुफिया ब्यूरो में बतौर विशेष निदेशक कार्यरत थे। सिंह पर्वत-प्रशिक्षित विशिष्ट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल-आईटीबीपी के 32वें प्रमुख हैं, जिसे 1962 में स्थापित किया गया था और मुख्य रूप से भारत-चीन सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किया गया था। बल 24 अक्तूबर, 2022 को अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक अक्तूबर को सिंह की नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया था, जो दिसंबर 2024 तक सेवा में हैं। इसी आदेश के तहत थाओसेन को सीआरपीएफ का नया डीजी नियुक्त किया गया था। उन्होंने भी सोमवार को यह जिम्मेदारी संभाल ली। मध्य प्रदेश कैडर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आईटीबीपी के अतिरिक्त प्रभार के साथ एसएसबी डीजी के रूप में कार्यरत हैं। वह नवंबर, 2023 में सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन


लगभग 3.25 लाख कर्मियों के साथ देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 37वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले थाओसेन को भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्हें सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम से केंद्र शासित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाओसेन इससे पहले सीमा सुरक्षा बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत थे और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का डीजी पद शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह (1986 बैच) के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हो गया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed