{"_id":"6231a798273f9d67be04de8f","slug":"ips-officer-rashmi-shukla-police-station-questioning-in-connection-with-phone-tapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन टैपिंग मामला : पूर्व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला से लंबी पूछताछ, संजय राउत के फोन टैप करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फोन टैपिंग मामला : पूर्व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला से लंबी पूछताछ, संजय राउत के फोन टैप करने का आरोप
Wed, 16 Mar 2022 02:32 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 16 Mar 2022 02:32 PM IST
सार
महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रश्मि शुक्ला पर आरोप है कि शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के फोन अवैध रूप से टैप किए थे।
विज्ञापन
रश्मि शुक्ला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एवं महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रश्मि शुक्ला कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में बुधवार को लाबा थाने में पेश हुईं। शर्मा से लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
शुक्ला के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में दक्षिण मुंबई के कोलाबा थाने में भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव जैन की शिकायत के आधार पर शुक्ला के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि शुक्ला ने शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के फोन अवैध रूप से टैप किए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले बताया था कि मामला उस समय का है जब शुक्ला महाराष्ट्र के राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं। शुक्ला, बुधवार को सुबह 11 बजे अपने वकील के साथ थाने पहुंचीं।बंबई उच्च न्यायालय ने हाल ही में मुंबई पुलिस के, शुक्ला के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कदम उठाने पर एक अप्रैल तक रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
अदालत ने शुक्ला को 16 और 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच थाने में पेश होने को भी कहा था। इससे पहले, पुणे पुलिस ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के फोन की कथित अवैध टैपिंग के संबंध में शुक्ला के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी।