फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS Bhagyashree Navteke trapped in 1200 crore fraud case, CBI files case

Maharashtra: 1200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसी IPS भाग्यश्री नवटके, CBI ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 17 Oct 2024 12:41 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 17 Oct 2024 12:41 PM IST
सार

नवटके ने पुणे की भाईचंद हीराचंद्र रईसनी सहकारी ऋण समिति से जुड़े 1200 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले की जांच की थी। जांच में उन पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
IPS Bhagyashree Navteke trapped in 1200 crore fraud case, CBI files case
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुणे की एक सहकारी ऋण समिति के जरिये हुई 1200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके फंस गईं हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ जालसाजी, आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उन पर धोखाधड़ी मामले की जांच में नियमों का दुरुपयोग करने का आरोप है। 

विज्ञापन


दरअसल 2015 में जलगांव की भाईचंद हीराचंद रईसनी सहकारी ऋण समिति ने लोगों से बेहतर रिटर्न दावा करके करोड़ों रुपये निवेश कराए। जब तय समय पूरा होने पर निवेशकों को रिटर्न नहीं मिला तो लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत की। मामले की जांच हुई तो 1200 करोड़ का घोटाला सामने आया। बताया जाता है कि मामले में महाराष्ट्र में 80 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए थे।  
विज्ञापन


इस मामले जांच 2020-22 तक आर्थिक अपराध शाखा की एसआईटी की आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके कर रही थीं। इस दौरान आईपीएस नवटके पर जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने आरोप लगे। मामले में सीआईडी से जांच कराई गई तो सामने आया कि आईपीएस भाग्यश्री ने जांच में नियमों की अनदेखी की और शुरुआती जांच किए बिना तीन-तीन मामले दर्ज कराए। इसे लेकर पुणे पुलिस ने भी आईपीएस के खिलाफ आपराधिक साजिश, झूठे रिकॉर्ड बनाने और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को अगस्त 2024 में महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया। अब मामले की जांच कर रही सीबीआई ने भी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई ने पाया कि उन्होंने संबंधित संपत्तियों के मूल्यांकन में खामियां की थी। बताया जा रहा है कि अब सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी। उनके बयान भी रिकॉर्ड किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed