फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPL 2023: Police caught online cricket bookies red-handed, main accused still absconding

IPL 2023: हैदराबाद में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा

Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 66 लाख रुपये नकद के साथ लाइन बोर्ड, सेल फोन, लैपटॉप, टीवी, सीपीयू और अन्य चीजें जब्त की हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Police caught online cricket bookies red-handed, main accused still absconding
IPL BETTING

विस्तार

आईपीएल के बढ़ते रोमांच के बीच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के आरोप में 10 लोगों को हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सोमवार की शाम सूचना मिली थी कि हैदराबाद के बचुपल्ली में एक घर में आईपीएल 2023 में सट्टा लगाने का खेल चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर गिरोह के 10 लोगों को पकड़ लिया।  
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 66 लाख रुपये नकद के साथ लाइन बोर्ड, सेल फोन, लैपटॉप, टीवी, सीपीयू समेत लगभग एक करोड़ रुपये की अन्य चीजें जब्त की हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक इस गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सट्टे की व्यवस्था करने वाला पांडु विजयवाड़ा का रहने वाला है, जो फरार है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed