{"_id":"5b6163474f1c1ba13e8b4787","slug":"inx-media-delhi-high-court-extends-protection-from-arrest-given-to-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक दो माह और बढ़ी, हाईकोर्ट ने कहा- ईडी चार सप्ताह में पेश करे जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक दो माह और बढ़ी, हाईकोर्ट ने कहा- ईडी चार सप्ताह में पेश करे जवाब
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर रोक 28 सितंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार और प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिये केस दर्ज किये थे।
विज्ञापन
यह मामला आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश के लिये एफआईपीबी की अनुमति दिलाने में अनियमितता व घूसखोरी से जुड़ा है। गिरफ्तारी की आशंका के चलते चिदंबरम ने 30 मई को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। आईएनएक्स मीडिया से जुड़े 305 करोड़ रुपये व 3500 करोड़ के एयरसेल मैक्सिस मामले में एजेंसी चिदंबरम व उनके बेटे की भूमिका की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
जस्टिस ए के पाठक ने पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर ईडी को चार सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि वह अपना जवाब पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
एयरसेल मैक्सिस डील से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने 19 जुलाई को पी. चिदंबरम व कार्ति समेत 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। निचली अदालत ने चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 7 अगस्त तक रोक लगा दी थी।