फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX media case: Supreme Court allows Karti Chidambaram to abroad in May and June

आईएनएक्स मीडिया: कार्ति चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से मिली विदेश जाने की इजाजत

Tue, 07 May 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 May 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
INX media case: Supreme Court allows Karti Chidambaram to abroad in May and June
कार्ति चिदंबरम (फाइल फोटो)

उच्चतम न्यायालय ने कार्ति चिदंबरम को इस महीने अमेरिका, जर्मनी और स्पेन की यात्रा पर जाने की मंगलवार को अनुमति दे दी। कार्ति आपराधिक मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता एवं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की एक पीठ ने कहा कि विदेश यात्रा की यह अनुमति पूर्व में लगाई शर्तों के अनुपालन पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन

 
जनवरी में शीर्ष अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को उच्चतम न्यायालय के महासचिव के पास 10 करोड़ रुपये जमा करने के बाद विदेश जाने की अनुमति दी थी। शीर्ष अदालत ने उन्हें एक लिखित आश्वासन भी दायर करने को कहा कि वह लौट कर आएंगे और जांच में सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ति के खिलाफ दर्ज मामलों में एक मामला 305 करोड़ रुपये की विदेशी निधि प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी से जुड़ा हुआ है। यह मंजूरी उस वक्त दी गई थी जब उनके पिता वित्त मंत्री थे।

क्या है आईएनएक्स मीडिया केस

2007 में वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। इस मामले में कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी और सीबीआई दोनों जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

कार्ति पर प्रमुख आरोप ये है कि पिता के वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने इसका फायदा उठाकर कई कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्हीं में से एक मामला आईएनएक्स मीडिया का भी है, जिसकी सर्वेसवा बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी रह चुकी हैं।

शिवगंगा सीट से हैं कांग्रेस उम्मीदवार

कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। शिवगंगा, कार्ति के पिता पी. चिदंबरम की सीट रही है। बता दें कि शिवगंगा सीट 1967 में अस्तित्व में आई। पहले दो चुनाव (1967-1971) में यहां द्रमुक जीती। इसके बाद साल 1977 में अन्नाद्रमुक ने इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। कार्ति पेशे से नेता और बिजनेसमैन हैं। उन्होंने डॉन बास्को चेन्नई से स्कूली पढ़ाई करने के बाद टेक्सास यूनिवर्सिटी से बीबीए और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed