फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX media case Karti Chidambaram arrested by CBI at chennai airport

INX मीडिया केस: सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया

Wed, 28 Feb 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Wed, 28 Feb 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
INX media case Karti Chidambaram arrested by CBI at chennai airport
Karti Chidambaram

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। आईएनएस मीडिया केस में घिरे कार्ति को चेन्नई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। कार्ति को सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर पहुंच चुकी है। सीबीआई ने कार्तिक को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया है। वहीं कार्ति चिदंबरम के अकाउंटेंट ने जमानत याचिका दायर की है। इस मामले में कीर्ति चिदंबरम की तरफ से कांग्रेस नेता और सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली के पटिला कोर्ट पहुंचे हैं।

विज्ञापन




Karti Chidambaram at Chennai Airport, he was taken into custody by CBI over INX media case. pic.twitter.com/tyOf2Spfnb
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ति के सीए पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल, आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को कार्ति के चार्टर्ड अकाउंटेंट एस भास्करन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।


बताते चलें कि कार्ति चिदंबरम के अकाउंटेंट को शुक्रवार (16 फरवरी) को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि सीबीआई ने इस मामले में आईएनएक्स मीडिया और इसके निदेशकों इंद्राणी और पीटर मुखर्जी, कार्ति चिदंबरम और उनकी कंपनी चेस मैनेजमेंट सर्विस और पद्मा विश्वनाथन और उनकी कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्ट तरीके अपनाने, लोक सेवकों को प्रभावित करने और आपराधिक दुराचरण का आरोप लगाया है।

आईएनएक्स मीडिया केस:

2007 में तत्कालीन वित्तमंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये विदेशी निवेश स्वीकार करने की मंजूरी मिली थी। यह स्वीकृति विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई थी। बाद में हुई जांच में पता चला था कि इस मंजूरी में अनियमितताएं हुई थीं।

कार्ति पर प्रमुख आरोप ये है कि पिता के वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने इसका फायदा उठाकर कई कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्हीं में से एक मामला आईएनएक्स मीडिया का भी है, जिसकी सर्वेसवा बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed