{"_id":"5b1063804f1c1b926e8b5be6","slug":"inx-media-bribery-scandal-stay-on-chidambaram-s-arrest-till-july-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएक्स मीडिया रिश्वत कांड: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 3 जुलाई तक रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईएनएक्स मीडिया रिश्वत कांड: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 3 जुलाई तक रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया रिश्वत मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 3 जुलाई तक रोक लगा दी है। चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई अगली तारीख तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन चिदंबरम को बुलाने पर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है। उन्हें बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिये बुलाया गया था।
विज्ञापन
लेकिन एजेंसी कर सकती है पूछताछ, याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब
चिदंबरम के खिलाफ मामला आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश के लिये एफआईपीबी की अनुमति दिलाने में अनियमितता व घूसखोरी से जुड़ा है। अपनी गिरफ्तारी की आशंका के चलते चिदंबरम ने बुधवार को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जस्टिस एके पाठक ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याचिका पर अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी। सीबीआई की ओर से एएसजी तुषार मेहता ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि चिदंबरम को केवल पूछताछ के लिये बुलाया गया था। साथ ही कहा कि वह अग्रिम जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट में याचिका नहीं दे सकते। पहले जिला अदालत अर्जी देनी चाहिये थी।
विज्ञापन