फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Investigation started, satisfied knowing this;' Sharad Pawar said on police action in Brijbhushan case

Sharad Pawar: 'जांच शुरू हुई, यही जानकर संतोष हुआ;' बृजभूषण मामले में पुलिस एक्शन पर बोले शरद पवार

Wed, 07 Jun 2023 12:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Jun 2023 12:24 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने जांच के तहत सिंह के सहयोगियों और उत्तर प्रदेश के गोंडा में उनके आवास पर काम करने वालों के बयान दर्ज किए। बृजभूषण के खिलाफ एक नाबालिग शिकायतकर्ता का बयान ही इस मामले का आधार था।

विज्ञापन
'Investigation started, satisfied knowing this;' Sharad Pawar said on police action in Brijbhushan case
Sharad Pawar - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुरू हुई जांच पर संतोष जताया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवार ने कहा कहा कि प्रदर्शन कर रहे पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस मामले की जांच करने के बाद निर्णय लेना चाहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- 'यह जानकर संतोष हुआ कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।'

भाजपा एमपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवाणों ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले में वह सरकार से उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे इन आरोपो को गलत बताया है। 
विज्ञापन


इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह पहलवानों से बातचीत की। शाह से हुई मुलाकात के बाद सरकार ने भी पहलवानों को इस मुद्दे पर बात करने के लिए बुलाया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आधी रात को ट्वीट कर बताया- 'सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दे पर बात करने को तैयार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जांच के तहत सिंह के सहयोगियों और उत्तर प्रदेश के गोंडा में उनके आवास पर काम करने वालों के बयान दर्ज किए। बृजभूषण के खिलाफ एक नाबालिग शिकायतकर्ता का बयान इस मामले का आधार था, उसने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक नया मामला दर्ज किया है। 

पवार से जब राकांपा के कुछ नेताओं के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल होने की योजना की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- यह हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है। 


बीआरएस के महाराष्ट्र में आने की कोशिश पर पवार ने कहा कि पार्टी के आगमन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम देखेंगे की महाराष्ट्र में वह क्या कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed