मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इदाशिशा नोंगरांग ने सोमवार को कहा कि इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच केवल 'लव ट्रायंगल' यानी त्रिकोण प्यार तक सीमित नहीं है। जांच अधिकारी इस मामले में कई अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।
राजा की हत्या 23 मई को उस वक्त कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी सोनम के साथ पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य में हनीमून पर थे। इस हत्या के सिलसिले में 9 जून को सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया गया।
2 of 9
पुलिस की पकड़ में सोनम रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
हरसंभव एंगल से जांच कर रही पुलिस: डीजीपी
डीजीपी नोंगरांग ने पीटीआई से कहा, हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और बातें भी हैं। यह असामान्य है कि शादी के कुछ ही दिनों में पत्नी (सोनम) को अपने पति से इतनी नफरत हो जाए। उन्होंने कहा, हम इस हत्या के हरसंभव कोण की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और अब बाकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। हमारे पास एक मजबूत मामला है।
ये भी पढ़ें: सोनम के भाई को किया शिलांग पुलिस ने तलब; जिस हथियार से हुई राजा की हत्या, देखें उसकी तस्वीर
3 of 9
मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम
- फोटो : अमर उजाला
राजा रघुवंशी और सोनम की 11 मई को हुई थी शादी
सोनम (25 वर्षीय) और राजा (29 वर्षीय) की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। दोनों 21 मई को असम के गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को दोनों शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा में एक होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे।
4 of 9
इंदौर कपल कांड
- फोटो : अमर उजाला
गहरी खाई में मिला था राजा का सड़ा-गला शव
राजा का सड़ा-गला शव 2 जून को वेसाउडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। सोनम का पता नहीं चल रहा था, लेकिन 9 जून को अचानक वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और आत्मसमर्पण कर दिया। इसी दिन पुलिस ने उसके प्रेमी और तीन हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया।
5 of 9
मेघालय की डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कल क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा: मेघालय पुलिस
डीजीपी ने कहा कि सोनम ने पूछताछ में बताया कि राजा के गहने जो गायब थे, वे एक 'खास जगह' पर रखे हैं। उन्होंने कहा, हम अब इस दिशा में भी जांच करेंगे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सोहरा लाया जाएगा, ताकि वारदात को फिर से दिखाया जा सके यानी क्राइम सीन रीक्रिएट किया जा सके।
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीनों आरोपियों का वीडियो भी आया सामने