फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intolerance increased in country and society, I will not be silent: Amol Palekar

देश-समाज में बढ़ी असहिष्णुता, चुप नहीं बैठूंगा : अमोल पालेकर

Mon, 11 Feb 2019 04:58 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Intolerance increased in country and society, I will not be silent: Amol Palekar
Amol Palekar

सरकार के खिलाफ बात रखने पर नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के कार्यक्रम में भाषण रोकने पर बॉलीवुड अभिनेता-निदेशक अमोल पालेकर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बुलाकर खुलकर विचार नहीं रखने दिया गया। इससे साफ है कि देश में असहिष्णुता बढ़ी है, लेकिन वह चुप नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

अमोल ने रविवार को कहा, एनजीएमए की निदेशक वहां मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने से पहले मुझे बताना चाहिए था। इस पर मैंने कहा कि क्या पहले मेरा भाषण सेंसर किया जाता। मैंने भाषण में एनजीएमए के उन नियमों की ही बात की, जिन्हें बदल दिया गया है। मेरे मुद्दे से हटकर भाषण देने की बात पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

 
पालेकर ने कहा कि मुंबई के दो कलाकारों की प्रदर्शनी भी होनी थी। इसकी इजाजत देते हुए तारीख तय कर दी गई थी। बाद में उन्हें मना कर दिया गया। क्या यह सरकार के इशारे पर किया जा रहा है? मैं यह मुद्दा लोगों के सामने रख रहा था, लेकिन मुझे रोक दिया गया। इससे मैं आहत हूं। अगर हम एनजीएमए में नहीं बोल पाएंगे तो कहां बोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें पालेकर को संस्कृति मंत्रालय की आलोचना करते देखा जा रहा है। एनजीएमए की मुंबई और बंगलूरूस्थित गैलरी से एडवाइजरी कमेटी को हटा दिया गया है, जिसके विरोध में वह अपनी बात रख रहे थे। मंच पर मौजूद एनजीएमए के सदस्यों ने टोकाटाकी की और उन्हें कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे पर ही बात रखने को कहा। फिर भी पालेकर ने भाषण जारी रखा। हालांकि, लगातार टोका-टाकी के चलते वह भाषण बीच में ही रोककर बैठ गए। 

ठेस पहुंचाने की नहीं थी मंशा : ठक्कर

कार्यक्रम की आयोजक जेसल ठक्कर ने कहा कि वह पालेकर का बहुत सम्मान करती हैं। उनका इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने या भाषण को रोकने का नहीं था। हमने उनसे सिर्फ प्रभाकर बर्वे से संबंधित यादों को साझा करने को कहा था। यह कार्यक्रम उनकी मृत्यु के 24 साल बाद हो रहा था। 

सरकार के खिलाफ बोलो तो देशद्रोह हो जाता है : सिब्बल

पालेकर के मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार बस यही काम कर रही है। उसके खिलाफ बोलो तो देशद्रोह हो जाता है। सरकार किसी को बोलने नहीं दे रही है। यही न्यू इंडिया है। देश बदल रहा है। मोदी इन्हीं अच्छे दिनों की बात करते थे।  


पालेकर के साथ व्यवहार अलोकतांत्रिक : येचुरी

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया कि हमारे सांविधानिक अधिकारों का पूरा सार, सरकार और उसके नेताओं की आलोचना करने की स्वतंत्रता पर आधारित है। कोई भी आलोचना से ऊपर नहीं है। अमोल पालेकर को भाषण पूरा नहीं करने देना अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed