{"_id":"5daa10258ebc3e93ce4fc008","slug":"interpol-general-assembly-in-new-delhi-india-in-the-year-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरपोल भारत में 2022 में करेगा आमसभा का आयोजन, जुटेंगे 194 सदस्य देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंटरपोल भारत में 2022 में करेगा आमसभा का आयोजन, जुटेंगे 194 सदस्य देश
Sat, 19 Oct 2019 12:49 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:49 AM IST
सार
- 2022 में भारत में होगा इंटरपोल की आमसभा का आयोजन
- भारत समेत 194 देश हैं इसके सदस्य
- साल 1949 में भारत इसका सदस्य बना
- 1997 में भारत में इंटरपोल की आमसभा का हुआ था आयोजन
विज्ञापन
INTERPOL
- फोटो : Twitter, Jürgen Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरपोल साल 2022 में अपनी आमसभा का आयोजन भारत में करेगा। यह आयोजन देश की आजादी की प्लेटिनम जुबली यानी 75वें वर्ष के साथ होगा। इससे पहले साल 1997 में अबतक एक ही बार भारत में इंटरपोल की आमसभा का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक इंटरपोल के महासचिव जर्गेन स्टॉक के अगस्त में भारत दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस संदर्भ में उनको एक प्रस्ताव सौंपा था। इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) एक अंतर सरकारी संगठन है जिसमें भारत समेत 194 सदस्य देश हैं।
विज्ञापन
इंटरपोल का मुख्यालय फ्रांस के लयोन में स्थित है। इसकी स्थापना अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस आयोग के तौर पर 1923 में हुई थी और इसने 1956 में अपने आप को इंटरपोल कहना शुरू कर दिया। साल 1949 में भारत इसका सदस्य बना। इस साल महासभा का समापन शुक्रवार को चिली में हुआ।
विज्ञापन
समापन अवसर पर आमसभा के आयोजन के लिए कराए गए वोटिंग में भारत को जीत मिली। इसके बाद यह तय हो गया कि इंटरपोल के 91वें आमसभा का आयोजन 2022 में भारत की आजादी की प्लेटिनम जुबली पर होगा।
सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने चिली के सैंटियागो में चल रहे 88वें इंटरपोल महासभा में अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सदस्य देशों ने भारी बहुमत से भारत की मेजबानी के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मध्य प्रदेश के डीजीपी और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर शामिल हैं।