फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Internet users and officials anger over passengers sleeping picture of Goa airport 

गोवा हवाईअड्डे पर रेलवे स्टेशन जैसा नजारा, अधिकारी और इंटरनेट यूजर्स भड़के

Tue, 09 Jul 2019 02:49 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Internet users and officials anger over passengers sleeping picture of Goa airport 
गोवा हवाईअड्डा - फोटो : social media

गोवा हवाईअड्डे के प्रस्थान द्वार के पास जमीन पर सोए यात्रियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद अधिकारियों को निर्देश देना पड़ा कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में दोबारा ना हों। 

विज्ञापन


गोवा हवाईअड्डा नौसेना के आईएनएस हंसा अड्डे का हिस्सा है, जहां मिग 29-के समेत कई अन्य लड़ाकू विमान रखे जाते हैं। वायरल हुई तस्वीर में रविवार की रात गोवा पहुंचे यात्री हवाईअड्डे के प्रस्थान द्वार के पास जमीन पर कथित तौर पर सोए दिख रहे हैं। उनके चप्पल-जूते बिखरे हुए हैं, जिससे यह किसी रेलवे स्टेशन के नजारे जैसा मालूम हो रहा है। 
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पार्टी की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत समेत कई इंटरनेट यूजर्स ने राज्य के हवाईअड्डे के रेलवे स्टेशन में तब्दील हो जाने को लेकर चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कामत ने ट्वीट कर कहा, "गोवा हवाईअडडे का नजारा। क्या हमें गोवा में ऐसे घटिया पर्यटकों की जरूरत है। गोवा हवाईअड्डे के अधिकारियों को इसपर संज्ञान लेने की जरूरत है। हमें अच्छे पर्यटक चाहिए, जो आएं, खर्च करें और गोवा और उसकी खूबसूरती का लुत्फ उठाएं। ब्रैंड गोवा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं हो सकता।" 





गोवा के एक पत्रकार ने ट्वीट किया कि ऐसा दृश्य देखना अपमानजनक है और राज्य में पर्यटन को गंभीरता से लेने का समय है। 

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा हवाईअड्डे के निदेशक गगन मलिक ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed