International Yoga Day: मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी करेंगे प्रतिभाग, 70 देशों में भी होगा आयोजन
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कर्नाटक के मैसूर में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कोरोना महामारी के कारण दो साल से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा था। दो साल बाद यह कार्यक्रम फिजिकल मोड में आयोजित होगा।
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम देश भर में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर मनाया जाएगा। योग दिवस के 25 दिन पहले 27 मई को हैदराबाद में कार्यक्रम की श्रृंखलाओं की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 10,000 लोग भाग लेंगे।
विदेशों में भी होगा आयेाजन
मैसूर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा 21 जून को विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। सोनोवाल ने कहा कि प्रस्तावित योजना के तहत इस कार्यक्रम की शुरुआत जापान में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से होगी। इसका समापन न्यूजीलैंड में होगा। इस कार्यक्रम में 70 देशों के भाग लेने की संभावना है। योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, फिल्म और खेल जगत की हस्तियों के अलावा कई लोग प्रतिभाग करेंगे।