फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   international yoga day 2019 yoga for neurological disorders yoga for neuro patients at gb pant

मरीजों को योग सीखने की सलाह दे रहे डॉक्टर, न्यूरो की गंभीर बीमारियों से निबटने में मिल रही मदद

Thu, 20 Jun 2019 07:52 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Thu, 20 Jun 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
international yoga day 2019 yoga for neurological disorders yoga for neuro patients at gb pant
योग - फोटो : yoga
भारतीय योग क्रिया के विद्वानों का दावा रहा है कि योग के जरिये कई असाध्य रोगों को ठीक किया जा सकता है। योग के इस विचार को अब चिकित्सा की आधुनिकतम पद्धति एलोपैथी का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। न्यूरो की चिकित्सा के लिए विख्यात दिल्ली के गोविन्द बल्लभ पंत अस्पताल (जीबी पंत अस्पताल) में मरीजों को सामान्य उपचार के साथ ही योग का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अस्पताल का दावा है कि इससे मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है और बीमारी के बाद की परिस्थितियों के साथ वे ज्यादा आसानी से सामंजस्य बिठाने में सफल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जीबी पंत अस्पताल में मरीजों को योग का प्रशिक्षण दे रहीं सुषमा सालमन ने अमर उजाला को बताया कि न्यूरो से संबंधित परेशानी में लोगों की समस्याएं मानसिक स्तर पर ज्यादा होती हैं। नाड़ी विशेष में रक्त प्रवाह में बाधा आने से भी लोगों को तरह-तरह की मानसिक परेशानी होने लगती है। योग के माध्यम से उनकी कोशिश इन रूकी नाड़ियों में रक्त की गतिशीलता को दोबारा स्थापित करने की होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब मरीज उनके अस्पताल में आता है तो सबसे पहले आधुनिकतम चिकित्सकीय उपकरणों के द्वारा उसकी समस्या का पता लगाया जाता है और उसी के अनुरूप उसका इलाज शुरू किया जाता है। लेकिन एक निश्चित अवधि के बाद मरीजों को (डॉक्टरों की सलाह पर) योग का प्रशिक्षण भी दिया जाने लगता है। इससे उन्हें अपनी परेशानी से ज्यादा आसानी से और कम समय में पार पाने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राणायाम और अनुलोम-विलोम से लाभ

international yoga day 2019 yoga for neurological disorders yoga for neuro patients at gb pant
योग
जीबी पंत अस्पताल में सुषमा सालमन की सहयोगी एल्विना बताती हैं कि नर्व सिस्टम में आई किसी भी परेशानी से बचने के लिए वे मरीजों को प्राणायाम करना सिखाती हैं। अनुलोम-विलोम से 200 अलग-अलग तरह की बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है। अनुलोम-विलोम के द्वारा नर्व सिस्टम को भी ठीक करने में बेहद मदद मिलती है। यही कारण है कि वे मरीजों की शारीरिक क्षमता को देखते हुए इसे कम से कम 20 बार से जितना अधिक संभव हो, करने की सलाह देती हैं। इसके आलावा वे लोगों को ध्यान लगाने का प्रशिक्षण भी देती हैं। इससे लोगों को मानसिक शांति पाने में मदद मिलती है जो अंततः उनकी मानसिक परेशानी को जड़ से खत्म करने में मदद करती है।

एल्विना के मुताबिक कम उम्र के बच्चों में भी आजकल साइकियेट्री (मानसिक) समस्याएं देखने को मिल जाती हैं। इसके लिए हमारे टूटते परिवार और बदलता परिवेश जिम्मेदार है। बच्चे से लेकर युवा और बड़ी उम्र के लोग भी अपनी बात किसी अपने से करने के लिए परेशान हैं। उनकी यह मानसिक तड़प सही तरीके से सामने न आने के बाद बीमारी का रूप ले लेती है। यही कारण है कि वे अपने मरीजों को सबसे पहले खुश रहना सिखाती हैं, अपनी बात किससे, कब और किस तरह करनी है, यह बताती हैं। एल्विना का दावा है कि जैसे ही एक बार मरीज खुलने लगता है, उसकी आधी समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए वे परिवार-दोस्तों के साथ पूरे परिवेश की भूमिका को महत्वपूर्ण मानती हैं।

इन आसनों से मिलती है मदद

international yoga day 2019 yoga for neurological disorders yoga for neuro patients at gb pant
योग - फोटो : pixabay
सुषमा सालमन और एल्विना के मुताबिक न्यूरोलोजी से जुड़ी समस्या में भुजंगासन, नौकासन, सेतु बंध आसन, योगनिद्रासन, पवनमुक्तासन और मर्कटासन विशेष लाभकारी होता है। इससे पीठ दर्द और न झुक सकने की समस्या से भी मुक्ति मिलती है। 

स्वास क्रियाएं किसी भी परेशानी से उबरने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसको ठीक करने के लिए ॐ का तेज आवाज में उच्चारण बहुत मदद करता है। इसके आलावा लोगों को भ्रामरी (भंवरे के जैसी ध्वनी उत्पन्न करना) क्रिया करना चाहिए। 

किसी भी आसन का पूर्ण लाभ लेने के लिए विशेष मुद्राओं का योगदान भी महत्वपूर्ण होता है। लोगों को पांच से 10 मिनट न्यूनतम ह्रदय मुद्रा में बैठना चाहिए। दावा है कि अगर हार्ट अटैक आने के लक्षण मिलते ही मरीज अगर हृदय मुद्रा में बैठ जाता है तो उसके हार्ट अटैक से बचने की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। शरीर का बढ़ता वजन आज शहरी दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी बन चुका है। वज्र आसन के द्वारा इससे भी मुक्ति पाई जा सकती है। 

यहां आती है परेशानी

international yoga day 2019 yoga for neurological disorders yoga for neuro patients at gb pant
योग - फोटो : SELF
अस्पताल के एक अन्य योग कर्मी ने बताया कि उनके यहां मुस्लिम समुदाय के मरीज भारी संख्या में आते हैं। वे उन्हें भी योग का प्रशिक्षण देते हैं। लेकिन अशिक्षा के कारण कुछ मरीज ॐ के उच्चरण को अपने धर्म के विरोध में मानते हैं। ऐसे में वे कुरआन के कुछ उन शब्दों का उच्चारण मरीजों से करवाते हैं जिनकी ध्वनी ॐ से मिलती जुलती है।

इसी तरह आसनों के समय भी उन्हें नमस्कार मुद्रा की बजाय नमाज की मुद्रा से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करते हैं। सभी योग कर्मियों का दावा है कि योग के जरिये उनके मरीजों को बहुत लाभ हो रहा है। इसका प्रमाण उनकी उस पुस्तिका में मिल जाता है जिसमें लाभ पाने के बाद मरीजों ने अपने तरह-तरह के अनुभव साझा किये हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed