फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Yoga Day 2019 When and How United Nations had approved Yoga for World Know All About

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कब और कैसे हुई दुनिया में इसकी शुरुआत

Fri, 21 Jun 2019 08:07 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 21 Jun 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2019 When and How United Nations had approved Yoga for World Know All About
रांची में योग करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। 27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों पर प्रकाश डाला था।
विज्ञापन


उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत रहे अशोक मुखर्जी ने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'ग्लोबल हेल्थ एंड फॉरेन पॉलिसी' के एजेंडे के तहत अपनाए गए प्रस्ताव में स्वीकार किया गया कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और इसके लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

इसके लिए 21 जून का दिन चुना गया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इसके बाद 2015 से विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने इस बार योग दिवस की थीम 'हृदय के लिए योग' और यूएन ने 'जलवायु परिवर्तन के लिए योग' रखा है।

योग दिवस पर दुनिया के 190 देशों के 30 हजार जगहों पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री मोदी रांची में जबकि केंद्र सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी विभिन्न स्थानों पर योग किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में लगभग 10 करोड़ लोग योग किया। दुनियाभर में योग करने वाले लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका है जहां लगभग तीन करोड़ लोग योग करते हैं।

मात्र 90 दिन में यूएन ने दे दी थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मंजूरी

International Yoga Day 2019 When and How United Nations had approved Yoga for World Know All About
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
भारत द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यूएन ने 90 दिन में ही मंजूरी दे दी थी। योग दिवस का थीम हर साल अलग-अलग विषयों पर रखा गया। 

साल 2015: इस साल विश्वभर में पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम भारत सरकार ने 'सद्भाव के लिए योग' रखा था। इस साल भारत समेत विश्व के 84 देशों में योग हुआ था। पीएम मोदी ने भी दिल्ली में योग किया था।

साल 2016: भारत सरकार ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम युवाओं को जोड़ने के लिए योग रखा था। जिसका मुख्य आयोजन चंडीगढ़ में हुआ था। इस बार दुनियाभर के कुल 150 देशों में योग का आयोजन हुआ था।

साल 2017: तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वास्थ्य के लिए योग था। जिसका मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था। जिसमें पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया था। 

साल 2018: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम शांति के लिए योग था। इस साल देहरादून में पीएम मोदी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया था। इस साल योग दिवस का आयोजन दुनिया के कुल 181 देशों में हुआ था जिसमें सऊदी अरब भी शामिल था।

साल 2019: आज मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम हृदय के लिए योग है। जिसका मुख्य कार्यक्रम रांची में हुआ। यहां पीएम मोदी ने जवानों और आम जनता के साथ योग किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed