फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International Women Day 2020 live updates, PM Modi will hand over his Twitter account to women

महिला दिवस पर आज राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार, पीएम मोदी महिलाओं को सौंपेंगे अपना ट्विटर अकाउंट

Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
International Women Day 2020 live updates, PM Modi will hand over his Twitter account to women
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान से नवाजी गई महिलाओं से संवाद करेंगे और अपना ट्विटर अकाउंट इन उपलब्धियों को हासिल करने वाली महिलाओं को सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पीएमओ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नारी शक्ति सम्मान दिया जाएगा, इसके बाद पीएम इन महिलाओं से बातचीत करेंगे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के नाते रविवार को पीएम के ट्विटर अकाउंट की कमान उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के हाथों में होगी।
विज्ञापन


पीएम ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा था कि आठ मार्च को मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को देना चाहता हूं, जिनकी जिंदगी और काम हमें प्रभावित करते हैं। इससे वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के ट्विटर पर 5.3 करोड़, फेसबुक पर 4.4 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.5 करोड़ और यू-ट्यूब पर 45 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। वहीं, पीएमओ के ट्विटर अकाउंट पर 3.2 करोड़ फॉलोवर हैं।

आठ साल की जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता नहीं जुड़ेंगी पीएम मोदी के अभियान से 

International Women Day 2020 live updates, PM Modi will hand over his Twitter account to women
लिसिप्रिया कंगुजम - फोटो : Twitter

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले  जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वाली मणिपुर की आठ साल की पर्यावरण कार्यकर्ता लिकीप्रिया कंगुजाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  #SheInspiresUs मुहिम से जुड़ने से मना कर करते हुए सम्मान को लेने से इनकार कर दिया है।

 कंगुजाम ने  ट्वीट कर लिखा, डियर नरेंद्र मोदी जी, अगर आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते तो कृपया मुझे इस तरह का सम्मान भी मत दीजिए। #SheInspiresUs पहल के अंतर्गत मुझे देश की उन महिलाओं में से एक चुना गया जो प्रेरणा दे सकती हैं। उसके लिए धन्यवाद।

लेकिन काफी सोच विचार के बाद मैंने तय किया कि मैं यह सम्मान ठुकराने का फैसला किया है। जय हिंद। पर्यावरण के प्रति कंगुजम के जुनून को देखते हुए उनकी तुलना स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा से की जाती है और वह भारतीय ‘ग्रेटा के  नाम से भी जानी जाती हैं। कंगुजम को भारत। मालूम हो कि सरकार ने शुक्रवार को लिकिप्रिया की कहानी ट्विटर में साझा की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed