फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International sikh youth festival will inaugurate from november 1st week

इंटरनेशनल सिख यूथ फेस्टिवल की शुरुआत नवंबर के पहले हफ्ते से, कई देशों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

Mon, 28 Oct 2019 05:43 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 28 Oct 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
International sikh youth festival will inaugurate from november 1st week
Prakash Parb - फोटो : सांकेतिक

गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को पूरी दुनिया में विशेष ढंग से मनाने की तैयारी की जा चुकी है। इस अवसर पर 'इंटरनेशनल सिख यूथ फेस्टिवल' के नाम से नवंबर माह के पहले सप्ताह से कार्यक्रमों की एक विशेष श्रृंखला शुरू की जाएगी। आईसीसीआर की अगुवाई में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में सिख धर्म के सभी गुरुओं के जीवन और उनकी महानता का प्रदर्शन नाट्य और नृत्य शैली में प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका और आस्ट्रेलिया सहित उन सभी देशों में भी आजोजित किया जाएगा, जहां सिख धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। 

विज्ञापन


भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के एक अधिकारी के मुताबिक सिखों के लिए पूज्य धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में इस कार्यक्रम का एक विशेष मंचन किया जाएगा। इसके बाद भारत के विभिन्न शहरों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कनाडा और आस्ट्रेलिया जैसे देशों से इस कार्यक्रम की मांग की जा चुकी है, जबकि अभी कुछ अन्य देश भी इस कार्यक्रम को अपने यहां आयोजित कराने की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक इंटरनेशनल सिख यूथ फेस्टिवल कार्यक्रमों का सबसे प्रमुख उद्देश्य सिख युवाओं को उनकी महान विरासत के बारे में जानकारी देना है। किसी भी कारण से अपनी मूल जमीन से दूर जा बसे सिखों को इसके जरिए उनकी सांस्कृतिक पहचान की जानकारी दिया जाना है। इसके अलावा इस कार्यक्रम के जरिए विश्व समुदाय को भी सिख धर्म की विशेषताओं से परिचित करवाने का उद्देश्य निश्चित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed