फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   International media on pollution after Diwali as AQI reached on dangerous level in Delhi

किरकिरी: प्रदूषण का खतरनाक स्तर लाई दिवाली की अगली सुबह, विदेशी मीडिया ने कुछ इस तरह किया कवर

Fri, 05 Nov 2021 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 05 Nov 2021 10:28 PM IST
सार

दिवाली की अगली सुबह दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर देखी गई। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत को खासी किरकिरी का सामना करना पड़ा। पढ़िए दिल्ली में प्रदूषण को लेकर विदेशी मीडिया में किसने क्या लिखा....

विज्ञापन
International media on pollution after Diwali as AQI reached on dangerous level in Delhi
दिवाली की अगली सुबह दिल्ली में कुछ ऐसा रहा हाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो साल बिना धूमधाम के बीती दिवाली इस बार काफी उत्साह के साथ मनाई गई। लेकिन, इसके चलते प्रदूषण में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स या एक्यूआई) 999 पर पहुंच गया। यहां खास बात ये है कि एक्यूआई को अधिकतम 999 तक ही दर्ज किया जा सकता है। प्रदूषण के इस हालात को अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी। 

विज्ञापन


बीबीसी ने लिखा है कि दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर कर गिर गई है। इसके चलते भारत की राजधानी नई दिल्ली के आसमान का रंग बदल गया। प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने पटाखे जलाए जिससे प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है। गाड़ियों और उद्योगों से निकलने वाले धुंए, धूल और मौसम के हाल ने नई दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बना दिया है।
विज्ञापन


वहीं, दि इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में कहा गया कि दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। यहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आंखों में पानी आने और तेज सिरदर्द की समस्याओं से भी यहां के लोग दो-चार हो रहे हैं। रिपोर्ट में इस स्थिति के पीछे की वजह दिवाली पर जलाए गए पटाखों व अन्य कारणों को जिम्मेदार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दि गार्डियन ने भी दिल्ली में प्रदूषण के हालात को प्रमुखता से जगह दी है। इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिवाली की अगली सुबह दिल्ली के वासियों के लिए प्रदूषण की सालाना तस्वीर भी लेकर आई। यहां हवा की गुणवत्ता का स्तर अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है और दिल्ली का आसमान भूरे रंग के स्मॉग से भरा हुआ है। किसी भी राजधानी के मुकाबले दिल्ली सबसे प्रदूषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed