फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Internal fight in Rajasthan was the reason for defeat of Congress in Assembly Elections

Congress: राजस्थान में अंदरूनी लड़ाई रही हार की वजह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े फेरबदल का फैसला

Sun, 10 Dec 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 06:15 AM IST
सार

गहलोत ने कहा, भाजपा ने झूठ बोलकर चुनाव जीता है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा, एक सप्ताह हो गया नतीजे आए। अब तक तीन में से एक राज्य में भी उनका मुख्यमंत्री तय नहीं है।

विज्ञापन
Internal fight in Rajasthan was the reason for defeat of Congress in Assembly Elections
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने राजस्थान और मिजोरम में हुई हार के नतीजों की अलग-अलग समीक्षा की। बैठक में पार्टी ने राजस्थान में मिली हार पर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने राज्य में पूरी तरह से फेरबदल करने का निर्णय लिया है। पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के कारण मिली हार पर केंद्रीय नेतृत्व ने खासी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

बैठक के बाद पार्टी के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, कांग्रेस का वोट प्रतिशत 30 है, जो भाजपा के 40 फीसदी से काफी कम है। इसके बाद भी तीनों राज्यों में राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कांग्रेस के बहुत सारे उम्मीदवार बहुत कम वोटों से हारे। पिछली गलतियों से सीख लेते हुए कांग्रेस लोकसभा की तैयारी में जुटेगी। 

विज्ञापन

गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा-हफ्तेभर बाद भी नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री
गहलोत ने कहा, भाजपा ने झूठ बोलकर चुनाव जीता है। राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा, एक सप्ताह हो गया नतीजे आए। अब तक तीन में से एक राज्य में भी उनका मुख्यमंत्री तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed