{"_id":"65a134758ae50ee96e064e23","slug":"interfaith-couple-assaulted-ncw-asks-karnataka-police-to-invoke-ipc-provisions-against-attackers-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: होटल में एक जोड़े के साथ मारपीट मामले पर NCW का DGP को खत, जानिए क्या बोलीं रेखा शर्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: होटल में एक जोड़े के साथ मारपीट मामले पर NCW का DGP को खत, जानिए क्या बोलीं रेखा शर्मा
Fri, 12 Jan 2024 06:17 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:17 PM IST
सार
कर्नाटक के हावेरी जिले में स्थित एक होटल में जोड़े के साथ बदसलूकी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रदेश के डीजीपी को खत लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों के तहत इस पर कार्रवाई की जाएं। महिला आयोग ने कहा कि तीन दिनों के भीतर अगर जवाब नहीं मिला, तो हमारी टीम राज्य का दौरा करेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के हावेरी में एक होटल के भीतर घुसकर एक जोड़े के साथ बदसलूकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक दलों ने सिद्धारमैया सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। गौरतलब है कि एक जोड़े के साथ मारपीट और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसके बाद से ही कर्नाटक सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) ने कड़ा रूख अपनाया है। महिला आयोग ने कर्नाटक के डीजीपी से मामले पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही आयोग ने कहा कि कानून के कड़े प्रावधानों को लगाते हुए इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज की जाए।
महिला के साथ हुआ दुष्कर्म- रेखा शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है या कोई जवाब नहीं मिलता है तो आयोग की एक टीम कर्नाटक का दौरा करेगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के हावेरी में होटल के कमरे के घुसकर एक जोड़े के साथ मारपीट की गई, साथ ही छह दोषियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। कर्नाटक के डीजीपी को लिखे पत्र में महिला आयोग ने कहा कि इस तरह की घटनाएं डराने वाली हैं, आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पत्र में एनसीडब्ल्यू ने कहा कि इस पर कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही कहा कि इस घटना की जांच निष्पक्ष और समय पर पूरी होनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट से घटना के बारे में पता चला- पुलिस
घटना के संबंध में हावेरी पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि एक जोड़े के साथ मारपीट के वीडियो के बारे में मीडिया रिपोर्ट के जरिए पता चला। मामले में उचित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जांच जारी है। वहीं कर्नाटक भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि इस तरह के मामले पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर किसी भी तरह की वोट बैंक की राजनीतिक न की जाए। राज्य में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
क्या है मामला
आठ जनवरी की घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक जोड़ा कर्नाटक स्थित एक होटल में ठहरा था। वीडिया के मुताबिक, छह लोग अचानक उनके कमरे का दरवाजा खटखटाते हैं। जैसे ही दरवाजा खुलता है, तो छह हमलावर कमरे में घुस जाते है। बात दें यह वीडियो खुद आरोपियों द्वारा बया गया है। कमरे में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद जोड़े के साथ बदसलूकी की। कुछ हमलावरों ने महिला के साथ ही मारपीट की और उसे जमीन पर घसीटा था।