{"_id":"698c91fae7fb2d611d02bc6b","slug":"interesting-exchange-between-rahul-gandhi-and-presiding-officer-jagdambika-pal-in-lok-sabha-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी और पीठासीन अधिकारी के बीच मजेदार बहस, पुराने रिश्तों की हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी और पीठासीन अधिकारी के बीच मजेदार बहस, पुराने रिश्तों की हुई चर्चा
Wed, 11 Feb 2026 07:58 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:58 PM IST
सार
लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान राहुल गांधी और जगदंबिका पाल के बीच मजेदार नोकझोंक हुई। राहुल ने कहा कि पाल पुराने साथी हैं, इसलिए वे आज आक्रामक नहीं होंगे। इस पर पाल ने जवाब दिया और कह कि अगर राहुल ने उनकी सलाह मानी होती, तो वे आज विपक्ष में नहीं बैठे होते।
विज्ञापन
लोकसभा में राहुल गांधी।
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब-संसद टीवी
विस्तार
लोकसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पीठासीन अधिकारी की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में तीखी लेकिन मजेदार बहस हुई।
क्या है मामला?
राहुल गांधी बजट पर अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए और नाम लिए जिस पर जगदंबिका पाल ने आपत्ति जताई। पाल ने राहुल गांधी से पूछा, "अगर कोई विषय बजट से नहीं जुड़ा है, तो आप उसे नहीं उठा सकते। आप सही रास्ते पर थे, फिर पटरी से क्यों उतर रहे हैं?"
इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हमें आपसे लगाव है। आप हमारी पार्टी के पुराने साथी रहे हैं, इसलिए मैं आज ज्यादा आक्रामक नहीं होऊंगा।" राहुल ने आगे कहा, "सर, मुझे पता है कि आपका दिल वहां (बीजेपी में) नहीं लगता है, सर।"
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Budget: 'सिर्फ वादे नहीं, रोजगार और स्टार्टअप्स के लिए ठोस रोडमैप तैयार'; संसद में बजट पर बोलीं वित्त मंत्री
क्या बोले पीठासीन अधिकारी?
जगदंबिका पाल ने भी इस मजाक का जवाब बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिया। उन्होंने कहा, "मैं यहां पीठासीन अधिकारी के रूप में बैठा हूं। लेकिन अगर आपने मेरी सलाह मानी होती, तो आप आज विपक्ष की बेंच पर नहीं बैठे होते। आप वहां सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि आपने मेरी बात नहीं मानी।" पाल ने आगे सलाह देते हुए कहा कि राहुल को सही रास्ते पर चलना चाहिए और अभी भी उनके पास इसके लिए समय है।
जगदंबिका पाल का कांग्रेस से क्या है संबंध?
राहुल गांधी ने उनकी बात का मान रखा। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातचीत में उन नामों का इस्तेमाल नहीं करेंगे जिनका जिक्र पाल नहीं करना चाहते थे। बता दें कि जगदंबिका पाल का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। वे 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। इसके बाद साल 2014 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वे उत्तर प्रदेश की डुमरियागंज सीट से 2014, 2019 और 2024 में लगातार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन