फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   intensify into cyclonic storm next 12 hours and reach north Andhra Pradesh-Odisha coast

अलर्ट: 12 घंटे बाद 'जवाद' का दिखेगा खौफनाक रूप, आंध्र और ओडिशा के तटों से टकराएगा चक्रवाती तूफान

Fri, 03 Dec 2021 08:54 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 03 Dec 2021 08:54 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, जवाद तूफान के तट से टकराने के बाद शनिवार की सुबह हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिश और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
intensify into cyclonic storm next 12 hours and reach north Andhra Pradesh-Odisha coast
चक्रवाती तूफान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तेज होकर अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान जवाद में बदल जाएगा और शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आपदा टीमें तैनात कर दी गई हैं और इन राज्यों में जाने वाली करीब 100 ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि विशाखापत्तनम से करीब 770 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने हालात का जायजा लिया
 बंगाल की खाड़ी में उठे जवाद तूफान का खतरा कितना बड़ा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। गुरुवार (2 दिसंबर) पीएम मोदी ने जवाद तूफान से निपटने के लिए समीक्षा बैठक बुलाई और तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और एनएसए अजिल डोभाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


आंध्र और ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, तूफान जवाद के तट से टकराने के बाद शनिवार की सुबह हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिश और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।  जवाद के खतरे को देखते हुए ओडिशा के चार जिले- गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है जबकि और बाकी के सात जिलों- केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगड़ा, कोरापुट जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कई ट्रेनें रद्द
तूफान को देखते हुए विशाखापट्टनम से करीब 65 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, ओडिशा में भी कई ट्रेनें को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात जवाद का असर बंगाल के आसपास के राज्यों पर भी पड़ सकता है। बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौमस करवट ले सकती है। तूफान के कारण यहां पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed