{"_id":"5cde3220bdec2207292560fe","slug":"intelligence-input-terrorists-are-planning-to-carry-out-attack-on-srinagar-and-awantipora-air-bases","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वायुसेना के दो एयरबेस पर आतंकी हमले का खतरा, हाईअलर्ट पर सुरक्षाबल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: वायुसेना के दो एयरबेस पर आतंकी हमले का खतरा, हाईअलर्ट पर सुरक्षाबल
Fri, 17 May 2019 09:31 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 17 May 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में स्थित भारतीय वायुसेना के दो एयरबेस पर आतंकी हमला करने की योजना बना रहे हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि आतंकी श्रीनगर और अवंतीपुरा के एयर बेस पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इस चेतावनी के बाद इन बेसों और आस-पास के बेसों पर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
बालाकोट एयर स्ट्रइक के बाद से ही भारतीय वायुसेना हाई अवर्ट पर है क्योंकि 26 फरवरी की रात को वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था। इसके बाद पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने अपने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट करके लड़ाकू विमान एफ-16 को भेजा था। उसके हमले को सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर विफल कर दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले 13 मई को जैश के एरिया कमांडर मैसूर अहमद ने उत्तर प्रदेश के शामली शामली सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी वाला पत्र भेजा था। इसके बाद शामली में अलर्ट घोषित किया गया था। स्टेशन और आसपास के इलाकों में रेलवे पुलिस के साथ खुफिया टीमों ने स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।
पिछले महीने 20 अप्रैल को स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के पते पर भेजा गया पत्र रेलवे अधिकारियों को मिला था। यह पत्र आतंकी संगठन जैश के एरिया कमांडर मैसूर अहमद ने जम्मू-कश्मीर के नाम से भेजा था। जिसमें जिहादियों की मौत का बदला लेने की बात कहते हुए 13 मई को शामली समेत राजधानी दिल्ली और हरियाणा के करीब 11 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
इसके अलावा पत्र में यूपी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख मोहन भागवत को मारने का भी जिक्र किया गया था। इस कारण शामली में अलर्ट घोषित किया गया था। सुबह से ही जीआरपी, आरपीएफ के अलावा जनपद की पुलिस सतर्क रही। क्यूआरटी की टीम ने भी शहर और स्टेशन पर लगातार घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
Government Sources: Intelligence input warns against terrorists’ plans to carry out an attack on Srinagar and Awantipora air bases. Security forces on high alert in and around these bases. pic.twitter.com/tQfCSGpmGB
— ANI (@ANI) May 17, 2019विज्ञापन
बालाकोट एयर स्ट्रइक के बाद से ही भारतीय वायुसेना हाई अवर्ट पर है क्योंकि 26 फरवरी की रात को वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था। इसके बाद पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने अपने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट करके लड़ाकू विमान एफ-16 को भेजा था। उसके हमले को सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर विफल कर दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले 13 मई को जैश के एरिया कमांडर मैसूर अहमद ने उत्तर प्रदेश के शामली शामली सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी वाला पत्र भेजा था। इसके बाद शामली में अलर्ट घोषित किया गया था। स्टेशन और आसपास के इलाकों में रेलवे पुलिस के साथ खुफिया टीमों ने स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।
पिछले महीने 20 अप्रैल को स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के पते पर भेजा गया पत्र रेलवे अधिकारियों को मिला था। यह पत्र आतंकी संगठन जैश के एरिया कमांडर मैसूर अहमद ने जम्मू-कश्मीर के नाम से भेजा था। जिसमें जिहादियों की मौत का बदला लेने की बात कहते हुए 13 मई को शामली समेत राजधानी दिल्ली और हरियाणा के करीब 11 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
इसके अलावा पत्र में यूपी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख मोहन भागवत को मारने का भी जिक्र किया गया था। इस कारण शामली में अलर्ट घोषित किया गया था। सुबह से ही जीआरपी, आरपीएफ के अलावा जनपद की पुलिस सतर्क रही। क्यूआरटी की टीम ने भी शहर और स्टेशन पर लगातार घूमकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन