फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intel Input warns of terrorist trained by Pakistan army are planning attack in Jammu Kashmir, Ram Mandir also under threat

पाक सेना ने 20 तालिबानी आतंकियों को अफगानिस्तान में दी ट्रेनिंग, भारत में घुसकर हमले का मंसूबा

Thu, 30 Jul 2020 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Jul 2020 04:55 PM IST
सार

पाकिस्तान की सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप द्वारा अफगानिस्तान के जलालाबाद में प्रशिक्षित किए गए आतंकी भारत के कुछ हिस्सों में हमला करने की फिराक में हैं।  सुरक्षा बलों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक ये आतंकी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के एक साल पूरे होने पर और अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के मौके पर हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था और इसी पांच अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन होना है। 

विज्ञापन
Intel Input warns of terrorist trained by Pakistan army are planning attack in Jammu Kashmir, Ram Mandir also under threat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ताजा खुफिया जानकारी के अनुसार आतंकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी हमला करने की योजना बना रहे हैं। ये जानकारी बीते कुछ सप्ताहों में मिले कई इनपुट का संकलन है। खुफिया एजेंसी की ओर से विस्तृत एडवायजरी जारी किए जाने के बाद अयोध्या, राजधानी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

 
एडवायजरी में कहा गया है, 'पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप ने करीब 20 तालिबानी आतंकियों को ईद-उल-फितर के बाद 26 मई और 29 मई के बीच जम्मू-कश्मीर में हमले के लिए प्रशिक्षण दिया है। इन्हें अफगानिस्तान में ट्रेनिंग दी गई है। हालांकि, देश के सुरक्षा बलों के सतर्क रहने के चलते आतंकी अपनी साजिश को अंजाम नहीं दे पाए।'
विज्ञापन


जानकारी में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना 20 से 25 की संख्या में इन प्रशिक्षित आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते घुसपैठ करा सकती है। इसके अलावा पाक सेना पांच से छह आतंकियों को भारत-नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसपैठ करा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 को हटाने जाने की सालगिरह पर हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन के मौके पर भी ऐसी नापाक हरकत की कोशिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


खुफिया एजेंसियों की इस संवेदनशील जानकारी को देखते हुए सुरक्षा बलों को सतर्क होने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित एजेंसियां और पुलिस को संवेदनशील इलाकों में मानक संचालन प्रक्रियाओं के तगत सख्त निगरानी रखने का और समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed