मणिपुर: पश्चिमी इंफाल में उग्रवादियों ने की तीन लोगों की हत्या; सुरक्षाकर्मी बनकर आए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले के एक गांव में उग्रवादियों द्वारा तीन लोगों की हत्या करने की घटना सामने आई है। यहां, शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के रूप में आए उग्रवादियों के एक समूह ने इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के बहाने सुरक्षाकर्मी बनकर आए उग्रवादियों के समूह ने तीन लोगों को उनके घरों से बाहर बुलाया और उन पर गोलीबारी की, इससे तीनों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कांगपोकी और इंफाल पश्चिम जिलों की सीमा पर स्थित एक गांव की है। अधिकारियों का कहना है कि माना जा रहा है कि उग्रवादी मेइती समुदाय से हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर गांव की नियमित गश्त कर रहे सुरक्षा बलों मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उग्रवादी वहां से फरार हो गए थे।
बीते चौबीस घंटों में 57 हथियार बरामद
पिछले 24 घंटों में मणिपुर के इंफाल पूर्व, काकचिंग, तेंगनौपाल और बिष्णुपुर जिलों में 57 हथियार, 1588 गोला-बारूद और 23 बम बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 953 हथियार, 13351 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 223 बम बरामद किए गए हैं।
छह मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन
उधर, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर हिंसा के छह मामलों की जांच के लिए डीआईजी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर राज्य के दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छह प्राथमिकियों की जांच के लिए सीबीआई जांच की घोषणा की थी। इनमें से पांच मणिपुर में हिंसा की कथित आपराधिक साजिश और सामान्य साजिश पर केंद्रित हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.