फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Agriculture ›   Insurance company going to villages and explaining the benefits of the scheme, organized in Kotighat, Uttarakhand

बीमा कंपनी गांवों में जाकर समझा रही फसल बीमा के फायदे, उत्तराखंड के कोटिघाट में हुआ आयोजन

Mon, 25 Jan 2021 07:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Jan 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Insurance company going to villages and explaining the benefits of the scheme, organized in Kotighat, Uttarakhand
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया की कार्यशाला - फोटो : amar ujala

फसल बीमा क्षेत्र की कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) इन दिनों किसानों के बीच जाकर उन्हें फसल बीमा योजना के फायदे बता रही है। उत्तराखंड के कोटिघाट गांव में कंपनी के विशेषज्ञों ने ऐसे ही जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

विज्ञापन


कोटिघाट गांव में कंपनी ने यूपीएसएसी नाम के एक एनजीओ के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें एनजीओ के कार्यकर्ताओं को फसल बीमा के लाभ के बारे में ट्रेनिंग दी गई। एनजीओ के ये कार्यकर्ता फसल बीमा के फ़ायदे इलाके के किसानों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


भारत सरकार ने गठित की है कंपनी
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड का गठन भारत सरकार द्वारा 20 दिसंबर 2002 को एक फसल बीमा विशेषज्ञ कंपनी के तौर पर किया गया था। इसे छह सार्वजनिक क्षेत्र की वित्तीय संस्थाएं-जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी और नाबार्ड ने बनाया है। कंपनी वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष एक करोड़ किसानों को कवर किया
एआईसी के देश भर में 18 क्षेत्रीय कार्यालय (आरओ) हैं। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान, एआईसी ने अपनी विभिन्न कृषि बीमा योजनाओं के तहत रु 9,361 करोड़ की सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम आय प्राप्त की है एवं एक करोड़ से अधिक किसानों को कवर किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed