सख्ती : अब हिंदू महिलाओं का अपमान, टेलीग्राम चैनल बंद कराया, फेसबुक से भी कार्रवाई करने के लिए कहा
एक यूट्यूबर अंशुल सक्सेना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर आईटी मंत्री वैष्णव को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि टेलीग्राम पर ऐसा एक चैनल जून 2021 में बना था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि ऐसा चैनल किसने बनाया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम महिलाओं को अपमान करने वाले बुल्ली बाई एप की तरह ही अब हिंदू महिलाओं का अपमान करने वाले फेसबुक पेज और टेलीग्राम चैनल भी सामने आए हैं। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि सरकार ने एक टेलीग्राम चैनल को ब्लॉक करवा दिया है। वहीं फेसबुक पेजों के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इन्हें बनाने वालों की तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ट्विटर पर इस बारे में की गई शिकायत पर वैष्णव ने बताया कि सरकार ने विभिन्न राज्यों में पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की है। उन्हीं के मंत्रालय के राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस को मेटा कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर फेसबुक पर ऐसे पेज चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है।
एक यूट्यूबर अंशुल सक्सेना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर आईटी मंत्री वैष्णव को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि टेलीग्राम पर ऐसा एक चैनल जून 2021 में बना था। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि ऐसा चैनल किसने बनाया? उन्होंने टेलीग्राम पर ऐसे कई अन्य चैनलों और फेसबुक पर ऐसे कई पेजों के बारे में जानकारियां दीं।
कई चैनल आए सामने
टेलीग्राम पर यूजर्स ने ऐसे कई चैनलों की जानकारी सामने रखी जो हिंदू महिलाओं के लिए अपमानजनक बातें लिख रहे थे। कई यूजर्स ने फेसबुक व सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी ऐसी गैरकानूनी गतिविधियां चलाए जाने की जानकारी दी।
बुल्ली बाई में एक और गिरफ्तारी
मुंबई साइबर पुलिस ने ‘बुल्ली बाई’ एप मामले में बुधवार को एक और छात्र को गिरफ्तार किया। मयंक रावत (21) नामक छात्र को तड़के उत्तराखंड से पकड़ा गया। मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने इससे पहले मुख्य आरोपी श्वेता सिंह (19) को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।