सियासी दांवपेच: सरकार की सफाई, प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुए हैक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि सरकार उनके बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट हैक करा रही है।
विस्तार
सरकार ने कहा है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। प्रियंका ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है।
Initial investigation shows that (Instagram) accounts of Congress leader Priyanka Gandhi Vadra's children not compromised: Ministry of Electronics & IT sources
विज्ञापन
She has alleged that the government is hacking Instagram accounts of her children. pic.twitter.com/5On24kuCf6विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 22, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि सरकार उनके बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट हैक करा रही है। उन्होंने सवाल भी दागा कि क्या सरकार के पास इसके अलावा कोई काम नहीं है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में यह आरोप लगाया था।
प्रियंका से प्रदेश में विपक्षी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के यहां आयकर और ईडी के छापों के बाबत सवाल पूछा गया था। इस पर प्रियंका ने कहा, आप ईडी और आयकर के छापों की बात कर रहे हैं, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक करवाए जा रहे हैं। लगता है कि सरकार के पास इसके अलावा कोई और काम नहीं है।