फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INSACOG confirms India’s first case of Omicron subvariant BA.4, detected in Hyderabad 

अलर्ट: हैदराबाद में मिला ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीए.4 का पहला मामला, इन्साकॉग ने की पुष्टि 

Fri, 20 May 2022 07:20 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 20 May 2022 07:20 PM IST
सार

हैदराबाद में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीए.4 का पहला मामला सामने आया है। इन्साकॉग ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
INSACOG confirms India’s first case of Omicron subvariant BA.4, detected in Hyderabad 
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस के मामले भले ही कम हो रहे हों, लेकिन इसके नए वैरिएंट के आने का सिलसिला जारी है।  हैदराबाद में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.4 का पहला मामला सामने आया है। यह बीए.2 सब-वैरिएंट की तरह ही है। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने आज इसकी पुष्टि की है।  
विज्ञापन


विज्ञापन

भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने कहा कि बीए.4 (BA.4) ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान हैदराबाद में एक कोविड पाजिटिव व्यक्ति के नमूने में की गई। इस व्यक्ति का 9 मई को सैंपल लिया गया था। जनवरी के बाद से ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में कोरोना की पांचवीं कोरोना लहर के रूप में देखा गया है। इन वैरिएंट के चलते ही अमेरिका और यूरोप में कोरोना संक्रमण की एक नई लहर आई है। यह पहली बार है जब भारत में ओमिक्रॉन के बीए.4 वैरिएंट की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दो हजार से अधिक मामले 
देश में अभी भी कोरोना वायरस के दो हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि कोविड 19 के एक्टिव मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,259 नए मामले सामने आए हैं।  

मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन पहले गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 2,364 नए मामले सामने आए थे। कोरोना के इन नए मामलों के साथ देश में एक्टिव केस 15,044 हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 20 नई मौतें दर्ज हुई हैं, जिससे कोरोना से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,323 हो गई है।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed