फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Mormugao: The wonder of Indian Navy's indigenous missile destroyer, successfully hit the target

INS Mormugao: भारतीय नौसेना के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक का कमाल, सफलतापूर्वक भेदा निशाना

Tue, 23 May 2023 08:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 May 2023 08:45 PM IST
सार

भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक 7,400 टन वजन वाले आईएनएस मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। यह ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है।

विज्ञापन
INS Mormugao: The wonder of Indian Navy's indigenous missile destroyer, successfully hit the target
INS Mormugao - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नौसेना ने अपने स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने अपने नवीनतम स्वदेशी विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ से मंगलवार को सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआपएसएएम) का सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सी-स्किमिंग तकनीक के जरिये समुद्र में सुपरसोनिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। 

विज्ञापन
सी स्कीमिंग मिसाइल की हुई टेस्टिंग
उन्होंने बताया कि सी स्कीमिंग के नाम से जानी जाने वाली एडवांस मिसाइल की टेस्टिंग के दौरान मिसाइल ने समुद्र में तैरते हुए टारगेट को नीचे से हिट किया। भारतीय नौसेना ने भी परीक्षण के बाद बताया कि  टेस्टिंग के दौरान मिसाइल का निशान बिल्कुल सटीक था और वह अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रही।  गौरतलब है कि सी स्किमिंग एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग कई एंटी-शिप मिसाइल और कुछ फाइटर या स्ट्राइक एयरक्राफ्ट रडार या इन्फ्रारेड डिटेक्शन से बचने के लिए करते हैं।
विज्ञापन


परीक्षण के बाद नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईएनएस मोरमुगाओ द्वारा  पहली सफल एमआरएसएएम फायरिंग भारतीय नौसेना के लिए मील का पत्थर है। यह भारतीय नौसेना की भविष्य में मुकाबला तत्परता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मोस और बराक-8 से लैस है मोरमुगाओ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल दिसंबर में ही  मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित किया था। आईएनएस मोरमुगाओ का नाम पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मोरमुगाओ सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों जैसे अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। इसमें एक आधुनिक निगरानी रडार भी लगा है जो जहाज की तोपखाना हथियार प्रणालियों को लक्षित आंकड़े प्रदान करता है। स्वदेश विकसित रॉकेट लांचर, तारपीटो लांचर और एएसडब्ल्यू हेलिकॉप्टर जहाज को पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता प्रदान करते हैं। यह परमाणु, जैविक और रासायनिक (एनबीसी) युद्ध स्थितियों में लड़ने के लिए सुसज्जित है।

भारतीय नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इस जहाज की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 7,400 टन के विस्थापन के साथ 17 मीटर है। इसे भारत में निर्मित सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक माना जा सकता है। युद्धपोत को चार शक्तिशाली गैस टर्बाइनों से चलाया जाता है और यह 30 समुद्री मील से अधिक की गति प्राप्त करने में सक्षम है।

INSV तारिणी का ध्वजारोहण समारोह
वहीं, गोवा के INS मंडोवी में INSV तारिणी का ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। INSV तारिणी सात महीने में 17,000 समुद्री मील की यात्रा पूरी करके लौटा है। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ सावंत और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार उपस्थित रहे।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed