{"_id":"5f48c82d8ebc3e0bf947d261","slug":"ins-karanj-completed-its-marine-trials-now-indian-navy-will-include-this-submarine-after-4-to-5-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस करंज समुद्री परीक्षण में सफल, चार-पांच महीने में नौसेना में होगी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएस करंज समुद्री परीक्षण में सफल, चार-पांच महीने में नौसेना में होगी शामिल
Fri, 28 Aug 2020 02:32 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
INS Karanj
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत वायुसेना के साथ-साथ नौसेना को भी मजबूत करने पर जोर डाल रहा है। भारत में बनी कलवरी क्लास की तीसरी पनडुब्बी आईएनएस करंज अब समुद्री परीक्षणों पर भी खरी उतरी है। भारतीय नौसेना इसे चार से पांच महीने में अपने बेड़े में शामिल कर सकती है। इस पनडुब्बी का साल 2018 में समुद्री परीक्षणों के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
इससे पहले कलवरी औ खंडेरी पहले ही नौसेना में शामिल हो चुकी हैं, ये दोनों पनडुब्बियां भी कलवरी क्लास की बनी हैं। आईएनएस करंज की खासियत यह है कि यह सतह और पानी के अंदर से टॉरपीडो और ट्यूब लॉन्चड एंटी शिप मिसाइल को दागने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन
यह सटीक निशान लगाकर दुश्मन को नष्ट कर सकती है। कलवरी क्लास की छह पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड ने फ्रांसीसी कंपनी मेसर्स नेवल ग्रुप के साथ किया है। ये पनडुब्बियां 50 दिनों तक समुद्र में रह सकती हैं और 350 मीटर तक गोता लगा सकती हैं।
विज्ञापन
ये पनडुब्बी 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में चल सकती हैं। इस पनडुब्बी में टॉरपीडो लगे हैं, जिसकी मदद से किसी पनडुब्बी या समुद्र की सतह पर किसी जहाज को आसानी से तबाह किया जा सकता है। इसके अलावा ये पनडुब्बी समुद्र में बारूदी तरंगें भी बिछा सकती हैं।
आईएनएस करंज स्टेल्थ और एयर इंडिपेंडेंट प्रॉपल्शन समेत कई तरह की आधुनिक तकनीकियों से लैस है। इस पनडुब्बी में लंबी दूरी वाले मिशन पर जाने के दौरान ऑक्सीजन लेने के लिए सतह पर आने की जरुरत नहीं है।
आईएनएस करंज की अन्य खासियतें
- एंटी-सरफेस वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, खुफिया जानकारी जुटाने, माइन लेयिंग और एरिया सर्विलांस जैसे मिशनों को अंजाम देने की क्षमता है
- अकुस्टिक साइलेंसिंग, लो रेडिएटेड नॉइज लेवल, हाइड्रो डायनेमिकली ऑपटिमाइज्ड शेप जैसी अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल