{"_id":"645ea13d7d99dde22d0cec98","slug":"ins-hansa-becomes-first-defence-airfield-with-rnp-approach-based-on-gagan-indian-satellite-system-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"INS Hansa: आईएनएस हंस गगन उपग्रह प्रणाली पर नेविगेशन वाला पहला एयरफील्ड बना, विमानों के संचालन में मिलेगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INS Hansa: आईएनएस हंस गगन उपग्रह प्रणाली पर नेविगेशन वाला पहला एयरफील्ड बना, विमानों के संचालन में मिलेगी मदद
Sat, 13 May 2023 01:57 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 13 May 2023 01:57 AM IST
सार
गगन उपग्रहण प्रणाली को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह सैटेलाइट आधारित नेविगेशन प्रणाली है, जिससे विमान संचालन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
INS Hansa
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा स्थित आईएनएस हंस स्वदेशी उपग्रह प्रणाली गगन पर आधारित आवश्यक नेविगेशन प्रदर्शन (आरएनपी) दृष्टिकोण के साथ संवर्धित होने वाला दक्षिण-एशिया प्रशांत क्षेत्र का पहला संयुक्त उपयोग वाला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बन गया है। गगन उपग्रहण प्रणाली को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह सैटेलाइट आधारित नेविगेशन प्रणाली है, जिससे विमान संचालन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि आरएनपी दृष्टिकोण से नेविगेशन के लिए अत्यधिक उच्च फ्रीक्वेंसी वाले ओमनी डायरेक्शनल रेडियो (वीओआर) और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम जैसे जमीन आधारित उपकरणों पर निर्भरता कम होगी। यह आरएनपी दृष्टिकोण श्रेणी-I आईएलएस की सटीकता प्रदान करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि यह क्षमता भारतीय नौसेना और एएआई के समर्पित और ठोस प्रयासों के जरिये हासिल हो सकी है।
विज्ञापन
आईएनएस हंस और मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच इस आशय के संबंध में समझौता पत्र तैयार करने के लिए एएआई के अधिकारियों की एक टीम ने पिछले साल 7-8 अप्रैल को एयर स्टेशन का दौरा किया था।
विज्ञापन