Indian Navy: भारतीय और इतालवी नौसेनाओं ने किया अभ्यास, आईएनएस चेन्नई और जहाज सैन मार्को ने दिखाया दम
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि भूमध्य सागर में तैनात आईएनएस चेन्नई ने 25 जुलाई को इतालवी नौसेना जहाज सैन मार्को के साथ एक अभ्यास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना और इतालवी नौसेना ने 25 जुलाई को अभ्यास किया। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि भूमध्य सागर में तैनात आईएनएस चेन्नई ने 25 जुलाई को इतालवी नौसेना जहाज सैन मार्को के साथ एक अभ्यास किया। समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ साझेदारी को मजबूत करने के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना ने इस अभ्यास में भाग लिया।
दलीप सिंह मजीठिया (सेवानिवृत्त) को उनके 103वें जन्मदिन पर बधाई दी
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और सभी वायु योद्धाओं ने स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया (सेवानिवृत्त) को उनके 103वें जन्मदिन पर बधाई दी। भारतीय वायु सेना ने बयान में कहा कि उन्हें 1940 में कमीशन दिया गया और दलीप सिंह मजीठिया चार स्क्वाड्रन के फ्लाइट कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं।