{"_id":"6315538963019d12d52db255","slug":"injured-python-will-have-plastic-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: घायल अजगर की होगी प्लास्टिक सर्जरी, कई जगह टूटी हैं हड्डियां और मुंह भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: घायल अजगर की होगी प्लास्टिक सर्जरी, कई जगह टूटी हैं हड्डियां और मुंह भी क्षतिग्रस्त
Mon, 05 Sep 2022 07:10 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में गंभीर रूप से घायल मिले एक अजगर की प्लास्टिक सर्जरी करवाई जाएगी। इसे वन विभाग व वन्य जीव संगठन की मदद से अगस्त में बचाया गया था लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। कई जगह से हड्डियां टूटने व गहरे जख्म होने से डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी का निर्णय लिया। अजगर इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का है।
विज्ञापन
डॉ. रीना देव ने बताया कि इस जीव का मुंह भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसे फिर से तैयार किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सर्जरी सफल रही तो कई अन्य जख्मी वन्यजीवों को बचाने में यह उदाहरण बनेगी।
विज्ञापन