{"_id":"5edf6955b47a662f172a54af","slug":"injured-male-elephant-dies-in-malappuram-of-kerala-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से घायल मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से घायल मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा
Tue, 09 Jun 2020 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
केरल के मलप्पुरम में घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की मौत के बाद यहां के मलप्पुरम में एक और हाथी की मौत हो गई है। इस हाथी को जिले की उत्तरी निलाम्बुर वन रेंज में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। वन विभाग के चिकित्सक हाथी का इलाज कर रहे थे लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। हाथी के इलाज के लिए राज्य के वायनाड से पशु चिकित्सकों की एक विशेष टीम को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि हाथी का पिछले पांच दिन से इलाज चल रहा था। अधिकारी ने कहा, 'स्थानीय लोगों ने घायल हाथी को देखा और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। चोट के निशानों से लग रहा है कि वह अन्य हाथियों से झगड़े में घायल हुआ होगा।' वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम करने के बाद हाथी के शव को जला दिया।
विज्ञापन
इससे पहले 27 मई को पलक्कड़ में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी। खाने की तलाश में शहर की ओर आई हथिनी को कुछ लोगोंने पटाखे भरे फल खिला दिए थे, जिससे उसके मुह में धमाका हो गया था और उसका निचला जबड़ा चोटिल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस निर्मम घटना की पूरे देश ने आलोचना की थी।