{"_id":"5fa5cc1a38158619302b4eac","slug":"information-commissioner-yashvardhan-kumar-sinha-will-take-oath-as-cic-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा आज लेंगे सीआईसी पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा आज लेंगे सीआईसी पद की शपथ
Sat, 07 Nov 2020 03:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Nov 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें शपथ दिलाएंगे। इसके बाद सीआईसी सिन्हा, पत्रकार उदय महुकर, पूर्व श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और पूर्व सीएजी सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाएंगे। तीनों सूचना आयुक्तों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने किया।
विज्ञापन
सिन्हा ने 1 जनवरी, 2019 में सूचना आयुक्त के तौर पर ज्वाइन किया था। वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग में भी रह चुके हैं। दरअसल, 26 अगस्त को बिमल जुलका का कार्यकाल खत्म होने के बाद से सीआईसी पद खाली था। सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
विज्ञापन