फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Information Commissioner Sridhar unearthed Pension scam by wife of BJP Leader

सूचना आयुक्त श्रीधर ने पकड़ लिया था भाजपा नेता की पत्नी का पेंशन घोटाला

Thu, 12 Jan 2017 05:24 PM IST
अमित कुमार निरंजन/ अमर उजाला, दिल्ली
अमित कुमार निरंजन/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Information Commissioner Sridhar unearthed Pension scam by wife of BJP Leader
RTI

मोदी की डिग्री का रिकॉर्ड दिखाने का आदेश देने वाले सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु की भूमिका बदला जाना हैरत में डालने वाला है। क्योंकि केन्द्रीय सूचना आयोग(सीआईसी) में कार्यरत 10 सूचना आयुक्तों में बेहतर रहा है। वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा मामलों का निस्तारण करने वाले यही सूचना आयुक्त हैं। यही नहीं भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी का पेंशन घोटाला आचार्युलु ने सुनवाई के दौरान ही पकड़ लिया था। इसके अलावा आरटीआई के दायरे में आने के मामले की सुनवाई में इन्होंने ने ही राष्ट्रीय पार्टियों को सीआईसी में तलब करवाया था।

विज्ञापन


करीब आठ माह पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री का ब्यौरा सार्वजनिक करने का आदेश देने के बाद चर्चा में आए सीआईसी के सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु अब फिर चर्चा में हैं। हाल ही में इन्होंने फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय को जानकारी देने का आदेश दिया। इसके ठीक बाद इनकी सीआईसी में जिम्मेदारी बदल दी गई। आचार्युलु उस समय भी चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक मामले की सुनवाई के दौरान ही दिल्ली के भाजपा नेता और विधायक विजेन्द्र गुप्ता की पत्नी का पेंशन घोटाला पकड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद यह मामला लोकसभा और दिल्ली विधानसभा में जमकर उछला था। इसके अलावा गौर करने की बात यह है कि श्रीधर आचार्युलु एक मात्र ऐसे सूचना आयुक्त हैं जो गैर ब्यूरोक्रेट पृष्टभूमि के हैं। ये कानून और पत्रकारिकता की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि सूचना आयुक्त बसंत सेठ बैंकिंग क्षेत्र के प्राफेशनल जरूर हैं। इसके अलावा मुख्य सूचना आयुक्त को मिलाकर आठ सूचना आयुक्तों की पृष्ठभूमि ब्यूरोक्रेट से संबंधी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा केस का निस्तारण आचार्युलु ने सीआईसी में किया था। वर्ष 2016 में इन्होंने 3197 मामलों का निस्तारण किया। इसके बाद सूचना आयुक्त यशोवर्धन आजाद ने 3193 केस का निस्तारण किया। उधर, लंबित मामलों की बात करें तो एमए खान (181 केस) और बिमल जुल्का (415 केस) के बाद आचार्युलु(633 केस) के पास ही सबसे कम मामले लंबित हैं। बाकी के सात सूचना आयुक्तों और मुख्य सूचना आयुक्तों के पास आचार्युलु से भी ज्यादा मामले लंबित हैं। 

आचार्युलु के चर्चित आदेश

Information Commissioner Sridhar unearthed Pension scam by wife of BJP Leader
आरटीआई - फोटो : अमर उजाला

-  एक मामले की सुनवाई के दौरान एक आदेश दिया था कि कान्सटीट्यूशन क्लब भी पब्लिकअथॉरिटी है।

- राजनैतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने के मामले में सुनवाई से गैर हाजिर रहने वाले भाजपा और बसपा को नोटिस जारी करवाया।

- पांच साल पुराने मामले पर कुछ माह पहले ही आयकर विभाग को 20 सांसदों की संपत्ति का ब्यौरा देने का आदेश दिया।

- आयकर विभाग को आदेश दिया कि इलेक्टोरल ट्रस्ट में किस कॉर्पोरेट सेक्टर का चंदा आया और किस राजनैतिक पार्टी को कितना चंदा दिया। इसकी पूरी जानकारी दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed