फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Information about the pocso act found in NCERT books

एनसीईआरटी किताबों में मिलेगी पोक्सो एक्ट की जानकारी 

Fri, 13 Apr 2018 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
Information about the pocso act found in NCERT books
NCERT
एनसीईआरटी किताबों के पहले पन्ने पर अब स्कूली छात्र पॉक्सो एक्ट के बारे में पढ़ सकेंगे। नये सत्र से इन किताबों के माध्यम से अच्छे बुरे स्पर्श व चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी मिलेगी। यह पहल केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने की थी। दरअसल, उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से किताबों में पोक्सो को शामिल करने की मांग की थी। एनसीईआरटी की छठीं से बारहवीं तक की सभी किताबों के पहले पन्ने पर पोक्सो ई बॉक्स इंफॉर्मेशन दी गई है। 
विज्ञापन


इस पन्ने पर रातदिन चलने वाली 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन समेत पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें विस्तार से बताया गया है कि शारीरिक शोषण होने पर छात्र किस प्रकार मदद, शिकायत ले सकते हैं। वहीं, शिक्षकों समेत अभिभावकों को भी ई-पोक्सो पर कैसे शिकायत करें कि जानकारी दी जाएगी। बता दें कि करीब पंद्रह लाख स्कूलों में 26 करोड़ छात्रों को इन पुस्तकों से शारीरिक शोषण के बारे में समझने का मौका मिलेगा।  
विज्ञापन


सोशल साइंस की किताब में होगा चैप्टर 

एनसीईआरटी की सोशल साइंस की किताब में पोक्सो या शारीरिक शोषण पर एक चैप्टर भी होगा, जिसके माध्यम से बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed