फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indrani Mukerjea seeks divorce from third husband Peter Mukerjea accused in Sheena Bora murder case

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपने तीसरे पति पीटर मुखर्जी से मांगा तलाक

Fri, 27 Apr 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 27 Apr 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Indrani Mukerjea seeks divorce from third husband Peter Mukerjea accused in Sheena Bora murder case
इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी (फाइल फोटो)
शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पति पीटर मुखर्जी से तलाक मांगा है। मुंबई के भायखला महिला जेल में बंद 46 वर्षीय इंद्राणी ने हत्याकांड के सह आरोपी पीटर मुखर्जी को तलाक के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


इंद्राणी ने तलाक के लिए शादी को 'अप्रत्याशित रूप से टूटने' का आधार बनाया है। नोटिस में 30 अप्रैल तक पीटर के साथ आपसी सहमति से वित्तीय समझौता करने का अनुरोध भी किया गया है ताकि उनकी शादी भंग करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकें। इंद्राणी ने 25 अप्रैल को कुरियर से अपने वकील के जरिए पीटर को नोटिस भेजा। 64 वर्षीय पूर्व मीडिया उद्यमी पीटर मुखर्जी आर्थर रोड जेल में बंद है। दोनों जेल मध्य मुंबई में स्थित हैं। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है, "मेरे क्लाइंट के मुताबिक आपकी शादी अब अप्रत्याशित रूप से टूट गई है और सुलह का कोई मौका नहीं है। यह तथ्य आपके द्वारा भी स्वीकार किया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए बिखरा परिवार...

Indrani Mukerjea seeks divorce from third husband Peter Mukerjea accused in Sheena Bora murder case
इंद्राणी मुखर्जी, शीना बोरा
इंद्राणी मुखर्जी को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था और कुछ महीनों बाद ही पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर 24 वर्षीय शीना बोरा के हत्या मामले का मुकदमा चल रहा है। शीना इंद्राणी मुखर्जी की बेटी है जो उसकी पहली शादी के बाद पैदा हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2012 में बोरा का अपहरण और हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप इंद्राणी मुखर्जी, उनके पहले पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय पर है और पीटर मुखर्जी पर भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप है। 

हत्या के बाद शीना के शव को नजदीक के रायगढ़ जिले के जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले का खुलासा अगस्त 2015 में हुआ, जब हत्या एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए गए राय ने इसके बारे में बताया। बाद में राय अभियोजन पक्ष का गवाह बन गया। मुंबई पुलिस से मामले को लेकर केस की जांच कर रही सीबीआई का दावा है कि पैसों के विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed