{"_id":"5d677a768ebc3e93c02aeb6c","slug":"indrani-mukerjea-on-arrest-of-p-chidambaram-said-its-good-news-that-he-has-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली इंद्राणी मुखर्जी- यह अच्छी खबर है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली इंद्राणी मुखर्जी- यह अच्छी खबर है
Thu, 29 Aug 2019 12:42 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी (फाइल फोटो)
आईएनएक्स मीडिया मामले में इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में हैं। उन्हें आईएनएक्स मीडिया की पूर्व मालिक और अब सरकारी गवाह बन चुकीं इंद्राणी बनर्जी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जब उनसे चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया तो मुखर्जी ने कहा, यह अच्छी खबर है कि चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इंद्राणी ने मुंबई सत्र अदालत में संवाददाताओं से कहा, ‘उनकी (चिदंबरम की) गिरफ्तारी अच्छी खबर है। वह अब चारों ओर से घिर गए हैं।'
Indrani Mukerjea, who turned approver in INX Media case, on being asked about arrest of P Chidambaram: It's good news that P Chidambaram has been arrested. (file pic) pic.twitter.com/McwrbOUZTP
— ANI (@ANI) August 29, 2019विज्ञापन
चार जुलाई को दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में इंद्राणी मुखर्जी को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी। इस मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम आरोपी हैं। उनपर 2007 में वित्त मंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं का आरोप है।
विज्ञापन