{"_id":"59f994444f1c1baf678b8af8","slug":"indrani-mukerjea-letter-to-peter-donot-talk-with-me-or-offer-food-sheena-bora-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंद्राणी का पति पीटर को पत्र- अब कभी बात मत करना और ना ही अपना खाना मुझे देना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंद्राणी का पति पीटर को पत्र- अब कभी बात मत करना और ना ही अपना खाना मुझे देना
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
इंद्राणी और पीटर मुखर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी शीना बोरा के मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से अपने पति पीटर मुखर्जी को पत्र लिखकर कहा है कि आज से मुझसे कोई बात मत करना और ना ही मुझे खाने के लिए अपना डिब्बा देना। इंद्राणी और पीटर की शादी इस वक्त तलाक की कगार पर है और दोनों भायखला और ऑर्थर जेल में अलग-अलग बंद हैं।
विज्ञापन
आरुषि मर्डर जैसे 7 बड़े केस: जिन पर बनी फिल्मों में सामने आया असली सच
विज्ञापन
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्राणी पीटर के दोहरे बर्ताव के चलते परेशान हैं। पत्र में लिखा है कि जब हम पुलिस वैन में होते हैं तो तुम मुझसे काफी बातें करते हो लेकिन अपने रिश्तेदारों, वकीलों और कोर्ट में मौजूद मीडिया के सामने तुम्हारा व्यवहार बदल जाता है। पत्र में आगे लिखा है कि वह पीटर के इस व्यवहार से परेशान रहती हैं और पीटर को देखकर अब उन्हें नकारात्मक शक्ति का अहसास होता है।
विज्ञापन
पत्र में आगे लिखा है कि आज से बाद मुझसे पुलिस वैन में बात मत करना और ना ही अपनी बहन और रिश्तेदारों द्वारा लाया गया खाना उनके जाने के बाद मुझे देना। अगर आगे से मुझसे बात करनी हो तो वैन की जगह कोर्ट में करना।
क्या है मामला?
sheena bora
शीना बोरा नाम की एक लड़की की हत्या अप्रैल 2012 में हुई थी। उसकी मौत के तीन साल बाद जांच शुरू हुई थी। जिसमें शक की सुई शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता और मशहूर मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी पर जाती है। जिसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लेती है। इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया। फिलहाल केस चल रहा है।