फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indrani Mukerjea lawyer Ranjeet Sangle said We believe Sheena Bora is still alive

Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी मुखर्जी के वकील का दावा, शीना बोरा अभी जिंदा है, कोर्ट में रखी ये मांग

Fri, 04 Nov 2022 12:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Nov 2022 12:44 AM IST
सार

Sheena Bora Murder Case:  इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले ने कहा कि राहुल मुखर्जी के मोबाइल में मिले मैसेज देखकर यह साबित होता है कि शीना बोरा अभी भी जिंदा है।

विज्ञापन
Indrani Mukerjea lawyer Ranjeet Sangle said We believe Sheena Bora is still alive
इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले। - फोटो : ANI

विस्तार

बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले ने दावा किया कि शीना बोरा अभी भी जीवित है। सांगले ने मुंबई की सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान यह दावा किया है। साथ ही सांगले ने कहा कि राहुल मुखर्जी और शीना बोरा सितंबर-अक्तूबर 2012 से संपर्क में हैं।

विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई गुरुवार (तीन नवंबर) को पूरी हुई। सुनवाई के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह घोषणा की। रंजीत सांगले ने कहा कि "हम दावा करते हैं कि शीना बोरा अभी भी जीवित है। हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि सितंबर-अक्तूब 2012 में राहुल मुखर्जी ने शीना बोरा के साथ कई संदेशों का आदान-प्रदान किया। हमने उनका सामना किया था...। राहुल और शीना सितंबर-अक्तूबर 2012 तक नियमित रूप से संपर्क में थे। चूंकि शीना बोरा से मिलने वाला अंतिम व्यक्ति राहुल मुखर्जी था, तो राहुल मुखर्जी ही हमें बता सकते हैं कि वह कहां है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "शीना के तथाकथित लापता होने के अगले दिन, 25 और 26 अप्रैल, 2012 को, श्यामवर राय और राहुल मुखर्जी के बीच दो मोबाइल फोन पर बातचीत हुई।उन्होंने दो मई को भी उनसे संपर्क किया था। हालांकि, उन्होंने पुलिस के सामने या सीबीआई के सामने या अदालत में अपने जवाब में ऐसा कोई जिक्र नहीं किया। अगर मैंने उनसे इसके बारे में पूछा होता, तो वह कहते कि उन्हें इस तरह की बातचीत याद नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील रंजीत सांगले ने कहा कि "राहुल के शीना के साथ शादी की फर्जी विवाह प्रमाण पत्र की जिरह भी अदालत में सामने आई है। इस मामले में बहुत सारे सबूत हैं। हालांकि, राहुल जवाब देने से कतरा रहा है। वह जवाब दे रहा था, मुझे नहीं पता, मुझे याद नहीं है।" उन्होंने कहा कि इस मामले में महत्वपूर्ण गवाह राहुल मुखर्जी ने कोर्ट में पूछे जाने वाले कई सवालों के जवाब देने में आनाकानी की। इंद्राणी के वकील ने कोर्ट से मांग की कि शीना बोरा जीवित हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। 

पहले भी शीना के जिंदा होने का किया जा चुका है दावा
सांगले ने कहा कि मामले में जिरह के दौरान राहुल ने कई सवालों के जवाब देने में आनाकानी की है। इसलिए इस बात की जांच की जानी चाहिए कि क्या शीना बोरा जिंदा है।यह पहली बार नहीं है जब इंद्राणी मुखर्जी की ओर से इस बात का दावा किया जा रहा है कि शीना बोरा जिंदा है। इससे पहले इंद्राणी ने भी विशेष सीबीआई अदालत में शीना बोरा के जिंदा होने का दावा करते हुए जांच की मांग की थी।

सांगले ने कहा कि किसी ने शीना को कश्मीर में देखने की बात कही थी। अगर किसी ने सच में उसे देखा है तो क्या पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। नई परिस्थितियों में नए सबूत सामने आ रहे हैं। गवाह परेशान होकर ही सही लेकिन अब सच बोल रहा है। इस मामले की जांच की जानी चाहिए। इससे पहले शीना की मां और उसकी हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को पत्र लिखकर दावा किया था कि आशा कोरके नाम की महिला पुलिस अधिकारी ने शीना बोरा को कश्मीर में देखा था। 


क्या है मामला?
आरोप है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ मिलकर अप्रैल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की जान ले ली थी और बाद में शव को ठिकाने लगा दिया था। मामले में तीनों के साथ इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मुखर्जी फिलहाल जमानत पर हैं। इंद्राणी और पीटर ने अब तलाक ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed