फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indore city topped country in doing better work in reducing air pollution and improving air quality

AIR Quality: वायु गुणवत्ता में मुंबई से बेहतर रही दिल्ली; इस श्रेणी में टॉप पर रहा इंदौर

Fri, 08 Sep 2023 06:17 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 06:17 AM IST
सार

सर्वेक्षण में दूसरी श्रेणी यानी तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के अमरावती को पहला स्थान मिला। यूपी का मुरादाबाद दूसरे पायदान पर रहा। वहीं, तीन लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में हिमाचल का परवाणू पहले और काला अंब दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Indore city topped country in doing better work in reducing air pollution and improving air quality
वायु गुणवत्ता - फोटो : ANI

विस्तार

वायु प्रदूषण कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहतर काम करने में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देशभर में अव्वल रहा। वर्ष 2023 के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले 47 शहरों में राष्ट्रीय  राजधानी दिल्ली आर्थिक राजधानी मुंबई से एक पायदान ऊपर रही। दिल्ली को नौंवा स्थान मिला। वहीं, यूपी का आगरा दूसरे और गाजियाबाद 12वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में दूसरी श्रेणी यानी तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के अमरावती को पहला स्थान मिला। यूपी का मुरादाबाद दूसरे पायदान पर रहा। वहीं, तीन लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में हिमाचल का परवाणू पहले और काला अंब दूसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में शामिल 131 शहरों में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्ययोजना लागू करने के आधार पर रैंकिंग व नकद पुरस्कार देता है।
विज्ञापन


आगरा एक अंक से पिछड़ा
  • 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को 200 में 187, जबकि आगरा 186 अंक मिले। इस श्रेणी में वाराणसी 11वें, गाजियाबाद 12वें, मेरठ 16वें, लखनऊ 26वें स्थान पर रहा। वहीं, 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में नोएडा 29वें स्थान पर रहा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इंदौर को 1.5 करोड़, आगरा को एक करोड़ व ठाणे को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
  • 3 से 10 लाख की आबादी के 44 शहरों में अमरावती को 75 लाख, मुरादाबाद को 50 लाख व गंटूर (आंध्र प्रदेश) को 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
  •  छोटे शहरों में परवाणू, हिमाचल प्रदेश को 37.50 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed