फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indore: 150 kg cylinder falls in madhya pradesh high court premises Three injured

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट भवन में तेज आवाज से साथ नीचे गिरा 150 किग्रा. गैस का सिलेंडर, तीन घायल 

Sat, 04 Jul 2020 01:29 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, इंदौर
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौर Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Indore: 150 kg cylinder falls in madhya pradesh high court premises Three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर
ध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ के मुख्य भवन में शुक्रवार को डेढ़ क्विंटल वजन का एक सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कंपनी के तीन कर्मचारी घायल हो गए। यह सभी कर्मचारी अग्निशमन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी के ही थे।    
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीपीएस परिहार ने बताया कि एमजी रोड स्थित हाई कोर्ट के मुख्य भवन में रखे डेढ़ क्विंटल वजन का सिलेंडर काफी ऊंचई नीचे गिर गया। बता दें कि इस दौरान कर्माचारी गैस आपूर्ति के लिए सिलेंडर को दीवार में फिट कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में चोट आयी है, जबकि दो अन्य लोग मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

हालांकि पहले ऐसी खबरें आईं कि हाई कोर्ट परिसर में गैस सिलेंडर फट गया है। लेकिन बाद में सीएसपी ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। हादसे के वक्त हाई कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों में शामिल मनीष यादव ने बताया कि उन्होंने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी जिससे वहां सन्नाटा फैल गया और बाद में अफरा-तफरी मच गई।

उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट भवन के आधार तल पर जिस जगह यह हादसा हुआ है वह द्वितीय अपील प्रभाग के पास है। इस तल पर एक भी अदालत कक्ष नहीं है। सभी अदालत कक्ष हाई कोर्ट भवन की पहली मंजिल पर हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त हाई कोर्ट भवन के चार वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में कुल मिलाकर करीब 50 वकील मौजूद थे। COVID-19 से बचाव के उपाय के तौर पर हाई कोर्ट में अधिकांश मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed